{"_id":"69289bb6c5c6c857150c5844","slug":"doubling-work-begins-on-churu-sadulpur-railway-line-many-trains-cancelled-and-diverted-na-news-c-198-1-rew1001-229552-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: चूरू-सादुलपुर रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य शुरू, कई ट्रेनें रद्द व मार्ग परिवर्तित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: चूरू-सादुलपुर रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य शुरू, कई ट्रेनें रद्द व मार्ग परिवर्तित
Fri, 28 Nov 2025 12:13 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Fri, 28 Nov 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन। संवाद
रेवाड़ी। उत्तर पश्चिम रेलवे की तरफ से चूरू-सादुलपुर रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य किए जाने के कारण आगामी दिनों में अनेक ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। रेलवे प्रशासन ने चूरू-आसलू-दुधवाखारा स्टेशनों के मध्य निर्माण कार्य के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया है। इस दौरान कई महत्वपूर्ण रेलसेवाएं रद्द, आंशिक रद्द, मार्ग परिवर्तित, रीशेड्यूल और रेगुलेट की जाएंगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि कार्य की अवधि के दौरान यात्रियों को यात्रा से पूर्व अपनी संबंधित ट्रेन की स्थिति अवश्य जांच लेनी चाहिए ताकि असुविधा से बचा जा सके।
-- -- -- -- -- -- -- -
रद्द होने वाली रेलसेवाएं
दोहरीकरण कार्य के चलते 20 से 24 जनवरी 2026 तक रतनगढ़-चूरू स्पेशल (04849), 18 से 24 जनवरी तक जोधपुर-रेवाड़ी एक्सप्रेस (14823), 18 से 24 जनवरी तक रेवाड़ी-सीकर (54804), 19 से 25 जनवरी तक सीकर-रेवाड़ी (54803) और 19 से 25 जनवरी तक रेवाड़ी-जोधपुर एक्सप्रेस (14824) को रद्द किया गया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
आंशिक रद्द रेलसेवाएं
रेवाड़ी-बीकानेर (54789) 4 से 24 जनवरी 2026 तक सिर्फ सादुलपुर तक चलेगी जबकि बीकानेर-रेवाड़ी (54790) इसी अवधि में सादुलपुर से शुरू होगी। जोधपुर-रेवाड़ी (14823) को 4 से 17 जनवरी तक लोहारू तक सीमित किया गया है और रेवाड़ी-सीकर (54804) इसी अवधि में लोहारू से चलेगी।
-- -- -- -- -- -- -- -
मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं
दिल्ली सराय-जोधपुर (22421) को 21 से 24 जनवरी 2026 तक रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा-डेगाना मार्ग से चलाया जाएगा। जोधपुर-दिल्ली सराय (22422) 24 जनवरी को डेगाना-फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर चलेगी। लालगढ़-दिल्ली सराय (22471) 21 से 24 जनवरी तक बीकानेर-मेडता बाईपास-फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी मार्ग से संचालित होगी।
-- -- -- -- -- -- -- --
रीशेड्यूल व रेगुलेट रेलसेवाएं
बीकानेर-दिल्ली कैंट (26471) 4 से 23 जनवरी 2026 तक दो घंटे और 24 जनवरी को एक घंटे देरी से रवाना होगी। जोधपुर-रेवाड़ी (14823) 4 से 17 जनवरी तक डेढ़ घंटे देरी से प्रस्थान करेगी। इसके अलावा दिल्ली सराय-लालगढ़ (22472) को 21 जनवरी को सादुलपुर में 30 मिनट और बांद्रा टर्मिनस-जम्मूतवी (19027) को 3, 10 व 17 जनवरी को चूरू में 30 मिनट रोका जाएगा।