फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Double-decker bus overturns after hitting a Leopard bike, injuring three policemen

Noida News: लेपर्ड बाइक को रौंदती हुई पलटी डबल डेकर बस, तीन पुलिसकर्मी हुए घायल

Sun, 21 Sep 2025 01:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Double-decker bus overturns after hitting a Leopard bike, injuring three policemen
गुन्नौर(संभल)। शुक्रवार देर रात करीब 12:30 बजे आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर मुरादाबाद से जयपुर जा रही तेज रफ्तार डबल डेकर निजी बस नरौरा रोड काली मंदिर के पास मृत पड़े सांड के ऊपर चढ़ कर हाईवे किनारे खड़े पुलिसकर्मियों की लेपर्ड बाइक को रौंदते हुए सड़क पर पलट गई। हादसे में पुलिसकर्मी अजय कुमार, सनी और आशीष गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को गुन्नौर सीएचसी ले जाया गया। जहां सिपाही अजय की गंभीर हालत देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। वहीं बस सवार यात्री सुरक्षित हैं। शुक्रवार की रात आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर नरोरा रोड काली मंदिर के पास एक सांड मृत पड़ा था। उसी समय मुरादाबाद से जयपुर जा रही निजी डबल डेकर बस सांड़ के शव पर चढ़कर सड़क किनारे अपनी लेपर्ड के पास खड़े तीन सिपाही अजय कुमार, सनी व आशीष को टक्कर मार कर बाइक को कुचलती हुई सड़क पर पलट गई। हादसे में तीनों सिपाही घायल हो गए। बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

हादसे के वक्त बस में करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। हालांकि सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। बस हादसे में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गुन्नौर कोतवाली प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया कि बस को कब्जे में ले लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। यात्रियों को दूसरी बस से भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed