फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Don't be afraid, speak openly

Noida News: डरे नहीं खुलकर बोले, पुलिस आपके साथ हमेशा खड़ी है

Mon, 13 Oct 2025 06:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 06:01 PM IST
विज्ञापन
Don't be afraid, speak openly
- दोस्त पुलिस कार्यक्रम में सोशल मीडिया का इस्तेमाल कम से कम करने की दी गई सलाह
विज्ञापन

-कार्यक्रम के तहत महिला थाने पहुंचीं रॉयन इंटरनेशनल स्कूल की छात्राएं
-एसीपी ने कहा, अपरिचित नंबर से आने वाली वीडियो कॉल न करें रिसीव


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। पुलिस से डरने की कोई जरूरत नहीं है। पुलिस आपके अधिकारों की सुरक्षा के लिए हमेशा 24 घंटे उपलब्ध रहती है। बिना डर व झिझक के पुलिस को अपना दोस्त मानकर अपनी बात कह सकते हैं। मुसीबत में हिम्मत से काम लेना होगा। यदि एक बार आप चुप हो गईं तो आगे भी आपके साथ अन्याय हो सकता है।
यह बातें अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित दोस्त पुलिस कार्यक्रम के दौरान सेक्टर 39 स्थित महिला थाने में पहुंची छात्राओं से एसीपी महिला सुरक्षा प्रशाली गंगवार ने कहीं। उन्होंने ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित राॅयन इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं को बताया कि महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों की सूचना किसी भी थाने के महिला हेल्प डेस्क, महिला थाना, महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 या डायल 112 पर दी जा सकती है। सोशल मीडिया का इस्तेमाल कम से कम करें। अपनी निजी जानकारी किसी के साथ साझा न करें। अगर कोई फोन या मैसेज करके, स्कूल-कोचिंग आने-जाने के दौरान रास्ते में परेशान कर रहा है तो हेल्पलाइन की मदद ले सकते हैं। बिना पहचान वाले नंबर से आने वाली वीडियो कॉल रिसीव न करें। क्योंकि इस तरह की वीडियो कॉल के बाद ब्लैकमेल करके पैसे मांगे जाते हैं। छात्राओं ने महिला थाने के हर पटल के बारे में जाना।
विज्ञापन


----------
दोस्त पुलिस कार्यक्रम अच्छी पहल
उन्होंने बताया कि अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित दोस्त पुलिस कार्यक्रम अच्छी पहल है। इसके माध्यम से छात्राओं को कई जानकारी मिल रही हैं। वह बिना झिझक सवाल पूछ रही हैं। छात्राओं ने पूछा कि यदि थाने में शिकायत दर्ज न हो तो क्या करें। एसीपी ने बताया कि ऐसा कभी नहीं होता है। यदि कभी हो तो ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने में किया पौधरोपण
कार्यक्रम के दौरान राॅयन इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने एसीपी और थानाध्यक्ष के साथ मिलकर पौैधारोपण किया। छात्राओं ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए हमें आगे आना होेगा। उन्होंने कहा कि हर इंसान को पेड़ जरुर लगाने चाहिए। इस मौके पर महिला पुलिस थाना की थानाध्यक्ष संदीपा चौधरी, हिमा सैनी, अंजू, प्रधानाचार्य कंचन चैथली,सोनिया चौबे आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed