फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Domestic help arrested along with husband, 15.40 lakh recovered

Noida News: घरेलू सहायिका पति समेत गिरफ्तार, 15.40 लाख बरामद

Mon, 21 Aug 2023 01:05 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Domestic help arrested along with husband, 15.40 lakh recovered
फोटो -
विज्ञापन

घरेलू सहायिका पति समेत गिरफ्तार, 15.40 लाख बरामद
- पूर्वांचल सोसाइटी में भट्टा मालिक के घर से चोरी किए थे 23.50 लाख रुपये
- प्लाट खरीदने के लिए कर दिया था 50 हजार रुपये अग्रिम देकर सौदा
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। शहर की पूर्वांचल रॉयल सिटी सोसाइटी में भट्टा मालिक के फ्लैट से 23.50 लाख नकदी चोरी का बीटा-2 थाना पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में नामजद की गई घरेलू सहायिका ममता व उसके पति राजेंद्र को गिरफ्तार कर 15.40 लाख रुपये बरामद किए हैं। आरोपियों ने चोरी करने के बाद बिलासपुर में एक प्लाट का सौदा कर 50 हजार रुपये एडवांस भी दे दिए थे।
एडीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि 18 अगस्त को दनकौर में ईंट भट्टा चलाने वाले मनीष सिंघल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके फ्लैट में अलमारी में रखीं 47 पांच सौ के नोटों की गड्डियां चोेरी हो गई हैं। उन्होंने तीन साल से घर में काम करने वाली ममता पर चोरी का शक जाहिर किया था। मनीष का कहना था कि उन्हें पता चला है कि ममता व उसके पति ने हाल में ही एक प्लाट खरीदने के लिए सौदा किया है। बीटा-2 कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा की टीम ने दनकौर के प्रजापति मोहल्ला खेरली हाफिजपुर निवासी घरेलू सहायिका ममता व उसके पति राजेन्द्र को रविवार को जीरो पाइंट यमुना एक्सप्रेसवे से गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी किए गए 15.40 लाख रुपये, दो पासबुक, दो मोबाइल, एक बैग व एक लेडीज पर्स बरामद कर लिया।
विज्ञापन

------
हर रोज चोरी की एक-दो गड्डी
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी ममता ने पूछताछ में बताया कि उसने लगभग एक माह फ्लैैट में अलमारी खोलकर चोरी की। रुपये दो अलग-अलग स्थान पर रखे थे। वह एक या दो गड्डी रोजाना चाेरी कर ले जाती और पति को दे देती थी। दंपती ने इसके बाद रुपये केनरा बैंक में जमा कर दिए थे। इसी बैंक की पासबुक पुलिस ने बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed