फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Dogs bite 1000 people in a month in Noida more than 30 people getting anti-rabies vaccine daily

Beware Of Dogs: एक महीने में 1000 लोगों को कुत्तों ने काटा, रोजाना 30 से अधिक लोग लगवा रहे एंटी रेबीज का टीका

Sat, 04 Feb 2023 11:06 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 04 Feb 2023 11:06 PM IST
सार

एंटी रेबीज वैक्सीन लगाने के मामले में नोएडा पड़ोसी शहरों के लिए भी मददगार बन रहा है। जिला अस्पताल के एआरवी सेंटर पर दिल्ली के न्यू अशोक नगर और गाजियाबाद के खोड़ा से भी काफी लोग आ रहे हैं।

विज्ञापन
Dogs bite 1000 people in a month in Noida more than 30 people getting anti-rabies vaccine daily
नोएडा में कुत्तों का आतंक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा में कुत्तों के काटने के मामले बढ़ रहे हैं। जनवरी में एक हजार से ज्यादा लोग कुत्तों का शिकार बन चुके हैं। रोजाना 30 से ज्यादा लोग जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। शहर में प्राधिकरण की डॉग पॉलिसी लागू होने का भी कोई खास असर नहीं दिख रहा है। कुत्तों के अलावा कई जगह बंदर भी लोगों के डर का कारण बने हुए हैं।

विज्ञापन

जिला अस्पताल के एंटी रेबीज वैक्सीनेशन (एआरवी) सेंटर पहुंचने वालों की संख्या जनवरी में करीब 4600 दर्ज की गई। इनमें शहर के एक हजार लोगों ने कुत्तों के काटने पर वैक्सीन की पहली डोज लगवाई है। कॉलोनियों, ग्रामीण इलाकों से लेकर पॉश इलाकों तक से लोग वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंच रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्राधिकरण ने पालतू कुत्तों के पंजीकरण की प्रक्रिया को अंजाम देने के साथ ही जुर्माने की कार्रवाई भी शुरू करने का दावा किया था। इसके अलावा डॉग शेल्टर होम बनाने की योजना भी अब तक सिरे नहीं चढ़ पाई है। 

विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. पवन कुमार अरुण ने बताया कि एआरवी सेंटर में वैक्सीन लगवाने वालों में कोई खास कमी दर्ज नहीं की गई है। पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन का उपलब्ध है।

दिल्ली-गाजियाबाद के लिए मददगार नोएडा
एंटी रेबीज वैक्सीन लगाने के मामले में नोएडा पड़ोसी शहरों के लिए भी मददगार बन रहा है। जिला अस्पताल के एआरवी सेंटर पर दिल्ली के न्यू अशोक नगर और गाजियाबाद के खोड़ा से भी काफी लोग आ रहे हैं। यह इलाके नोएडा से सटे हुए हैं। नोएडा के जिला अस्पताल जाकर वैक्सीन लगवाना यहां के लोगों के लिए आसान होता है। 

जनवरी में करीब 4600 लोगों ने एआरवी सेंटर पहुंचकर वैक्सीन की पहली, दूसरी, तीसरी और चौथी डोज ली है। इनमें 2380 लोग नोएडा और 2220 लोग दिल्ली-गाजियाबाद के शामिल हैं। इनमें 1260 न्यू अशोक नगर और 960 खोड़ा से पहुंचे, यानि करीब 50 प्रतिशत वैक्सीन पड़ोसी शहरों के लोगों को लगाई गई है।

खरोंच पर भी लगवा रहे टीका
सेंटर पर तैनात कर्मियों ने बताया कि 30 से 40 फीसदी लोग रोजाना ऐसे आ रहे हैं, जिन्हें कुत्ते, बिल्ली या फिर बंदर के पंजे आदि से हल्की खरोंच लगी है। कई लोग बेवजह डर कर वैक्सीन लगवाने पहुंचते हैं। ऐसे लोगों की काउंसिलिंग की जा रही है, लेकिन इसके बाद भी लोग वैक्सीन लगाने की मांग करते हैं।

कुत्ता काटे तो बरतें सावधानी
- कुत्ते के काटने के तुरंत बाद घाव को साबुन से अच्छी तरह धोएं।
- काटने के 24 घंटे के भीतर टिटनेस का टीका लगवाएं।
- 72 घंटे के भीतर एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाएं।
- कुत्ते पर नजर रखें, रेबीज के लक्षणों को पहचानें।

एक सप्ताह में टीकाकरण
27 जनवरी 160
28 जनवरी 87
30 जनवरी 100
31 जनवरी 109
01 फरवरी 78
02 फरवरी 73
03 फरवरी 102
04 फरवरी 90
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed