फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Dogs attacked on child, serious

मासूम पर कुत्तों ने किया हमला, गंभीर

Mon, 07 Oct 2019 01:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
Dogs attacked on child, serious
मासूम पर कुत्तों ने किया हमला, गंभीर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के रोजा जलालपुर गांव में गली में खेल रहे 6 साल के मासूम बच्चे पर कुत्तों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मासूम को बिसरख स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां, उसके सिर में 20 टांके लगाए गए हैं। हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली के एम्स में रेफर कर दिया गया है।
मूलरूप से बुलंदशहर के जहांगीपुर निवासी रविंद्र सुरक्षाकर्मी है। वह रोजा जलालपुर गांव में किराए पर रहता है। रविवार सुबह रविंद्र का बेटा (6) घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान बच्चे पर कुत्तों ने हमला कर दिया। बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चे की आवाज सुनकर परिजन व राहगीरों के शोर मचाने पर कुत्ता भाग गया। बालक के सिर से खून निकल रहा था। ग्रामीणों की मदद से उसे बिसरख स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने एम्स के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सेक्टरों में भी घूमते हैं कुत्तों के झुंड
प्राधिकरण की अनदेखी से कुत्तों के झुंड सेक्टर में भी घूमते हैं। कई बार सेक्टरवासी और आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी इसकी शिकायत कर चुके हैं लेकिन अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है। पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed