{"_id":"68a5eee06ec530b9d9037414","slug":"dog-lovers-demonstrated-outside-societies-residents-protested-grnoida-news-c-23-1-lko1064-72262-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सोसाइटियों के बाहर डॉग लवर्स का प्रदर्शन, निवासियों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सोसाइटियों के बाहर डॉग लवर्स का प्रदर्शन, निवासियों ने किया विरोध
विज्ञापन
पाम ओलंपिया और 14 एवेन्यू सहित विभिन्न सोसाइटियों के मुख्य गेट पर की नारेबाजी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की पाम ओलंपिया सोसायटी के बाहर मंगलवार देर रात पशु प्रेमियों ने मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि लावारिस कुत्तों को उनसे दूर नहीं किया जा सकता है। सभी नियम कायदे कुत्तों के लिए ही क्यों बनाएं जा रहे हैं? इसकी क्या गारंटी है कि शेल्टर होम में कुत्तों को दो वक्त की रोटी मिलेगी या नहीं? सोसाइटियों में रहने वाले लोगों ने डॉग लवर्स के प्रदर्शन का विरोध किया है। उनका कहना है कि देर रात सोसाइटी के मुख्य गेट पर आकर प्रदर्शन करना गलत है। इसे लोगों को परेशानी होती है।
डॉग लवर्स पाम ओलंपिया, 14 एवेन्यू सहित विभिन्न सोसाइटियों के मुख्य दरवाजे पर पहुंचे और वहां थोड़ी-थोड़ी देर रुक कर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि यदि इतनी ही दिक्कत है तो पूरे देश से कुत्तों को ही हटा दिया जाए। शेल्टर होम में कुत्तों को भेजना कोई उपाय नहीं है। जरूरी है कि कुत्तों का वैक्सीनेशन कराया जाए। जिससे कि यदि वह किसी को काट भी ले तो कोई जानमाल का नुकसान न हो। उन्होंने फैसले को वापस लेने की मांग की है।
गौड़ सिटी-1 और 2 की मुख्य रोड पर स्थित विभिन्न सोसाइटियों के सामने डॉग लवर्स ने प्रदर्शन किया। उन्होंने विभिन्न सोसाइटी के गेट पर जाकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।