फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Dog bites delivery boy in Noida Residencial Society probe on

गाजियाबाद के बाद अब नोएडा: थम नहीं रहा पालतू कुत्तों का आतंक, लिफ्ट में ही डिलीवरी बॉय को काटा, होगी कार्रवाई

Wed, 07 Sep 2022 05:04 PM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, नोएडा
एएनआई, नोएडा Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 07 Sep 2022 05:04 PM IST
सार

नोएडा के एडीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने कहा, यह घटना बाहर से कूरियर लेकर आए एक व्यक्ति के साथ हुई है। मामले की जांच चल रही है। आरोपी की पहचान होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Dog bites delivery boy in Noida Residencial Society probe on
डिलीवरी बॉय को पालतू कुत्ते ने काटा - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

गाजियाबाद में एक आवासीय सोसायटी की लिफ्ट में एक पालतू कुत्ते द्वारा एक बच्चे को काटने की घटना के चंद दिनों के अंदर अब नोएडा में ऐसी ही एक घटना सामने आई है। इस बार भी कुत्ते ने सोसायटी की लिफ्ट में ही शिकार बनाया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


नोएडा के सेक्टर 75 स्थित एक सोसायटी की एक लिफ्ट में एक कुत्ते द्वारा एक डिलीवरी बॉय को काटने का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कुत्ता खूंखार प्रजाति जर्मन शेफर्ड का है। वीडियो में कुत्ते को एक किशोर पकड़े हुए है जबकि डिलीवरी बॉय दूर खड़ा है। कुत्ता शुरू से ही सामान्य नहीं लग रहा है और बेचैन है। लिफ्ट का दरवाजा खुलते ही कुत्ते ने डिलीवरी बॉय पर हमला बोल दिया और बड़ी मुश्किल से दूर हुआ। इसके बाद किशोर की भी संवेदनहीनता कि वह कूरियर बॉय का हालचाल लिए बिना वहां से भाग गया।
विज्ञापन


इस संबंध में नोएडा के एडीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने कहा, यह घटना बाहर से कूरियर लेकर आए एक व्यक्ति के साथ हुई है। मामले की जांच चल रही है। आरोपी की पहचान होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गाजियाबाद में भी हुई थी ऐसी ही घटना

इससे पहले गाजियाबाद के थाना नंदग्राम क्षेत्र में राजनगर एक्सटेंशन की चार्म्स कैसल सोसाइटी की लिफ्ट में एक महिला अपने पालतू कुत्ते को ले जा रही थी जब कुत्ते ने लिफ्ट में मौजूद एक बच्चे को काट लिया। महिला दर्द से कराहते बच्चे को संभालने या पूछने के बजाय लिफ्ट में चुपचाप खड़ी रही। महिला का दिल नहीं पसीजा।



इसके बाद बच्चे के पिता ने महिला के खिलाफ तहरीर दी थी, जिसके बाद गाजियाबाद पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। महिला को पुलिस कभी भी गिरफ्तार कर सकती है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद सोसाइटी के लोगों में काफी रोष है। नगर निगम ने कुत्ते की मालकिन पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed