{"_id":"6908a24659c91c62480ae0d7","slug":"dog-bite-incidents-have-suddenly-increased-in-the-city-na-news-c-1-gnd1002-3586608-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: शहर में कुत्ते काटने की घटनाएं एकाएक बढ़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: शहर में कुत्ते काटने की घटनाएं एकाएक बढ़ीं
विज्ञापन
-सोमवार को रिकॉर्ड तोड़ 519 लोगों को लगाई गई वैक्सीन
-जिला अस्पताल में दोपहर ढ़ाई बजे तक रही पीड़ितों की भीड़
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर में कुत्ते काटने की घटनाएं बढ़ गई हैं। इसका असर जिला अस्पताल में वैक्सीन लगवाने वालों के आंकड़ों पर दिख रहा है। सोमवार को रिकॉर्ड तोड़ 500 से ज्यादा लोगों को एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई गई। इस वजह से सुबह 8 बजे से ही लंबी कतार लगी रही। जबकि विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मी में कुत्ते काटने की घटनाएं बढ़ती हैं। इस मौसम में इतने केस क्यूं बढ़े हैं, इसका पता किया जा रहा है।
सेक्टर, सोसाइटी, मार्केट समेत अन्य जगहों पर कुत्ते काटने की घटनाएं बढ़ गई हैं। जिला अस्पताल में एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने के लिए सुबह आठ बजे से ही केंद्र के बाहर लोगों की लाइन लग रही है। सोमवार को दोपहर एक बजे तक 390, ढाई बजे तक 435 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई। जबकि ढ़ाई बजे तक 519 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। अक्तूबर में 6500 से ज्यादा लोगों को एंटी रेबीज की डोज लगाई गई है। 2024 में सर्दी शुरू होने के तीन महीने में 13 हजार से ज्यादा लोगों को कुत्ते के काटने पर एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई गई थी।जिला अस्पताल के वरिष्ठ फार्मासिस्ट जीएस चौहान ने रोजाना 250 से 350 मरीज एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने आ रहे हैं। अगर किसी मरीज को घाव है तो उन्हें एंटी सिरम भी लगाया जा रहा है। सोमवार को रेकॉर्ड तोड़ लोग वैक्सीन लगवाने पहुंचे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
सामान्य तौर पर इस दौरान कुत्ते काटने की घटनाएं नहीं बढ़नी चाहिए। कई बार कुछ लोग कुत्तों के साथ छेड़छाड़ करते हैं तो उसकी वजह से कुत्ते हमला कर देते हैं। गर्मी में कुत्ते काटने की घटनाएं बढ़ती हैं।
डॉ अरुण कुमार संचान, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी