फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Documents of online complaints will have to be submitted in UP RERA office also

Noida News: यूपी रेरा कार्यालय में भी जमा करने होंगे ऑनलाइन शिकायतों के दस्तावेज

Thu, 11 Apr 2024 06:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 06:23 PM IST
विज्ञापन
Documents of online complaints will have to be submitted in UP RERA office also
यूपी रेरा ने जारी किया आदेश, सभी कागजात को करना होगा स्वयं प्रमाणित
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा।
यूपी रेरा ने ऑनलाइन शिकायत के सभी दस्तावेज कार्यालय में जमा कराने का आदेश जारी किया है, ताकि उनका अध्ययन ठीक से किया जा सके और कोई शिकायतकर्ता बाद में दस्तावेज को अपना बताने से इंकार न कर सके। जमा करने से पहले सभी कागजात को स्वयं प्रमाणित भी करना होगा।


यूपी रेरा में अब तक 57 हजार से अधिक खरीदार शिकायत कर चुके हैं। यूपी रेरा के पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन शिकायत करने की सुविधा हैं। खरीदार ऑनलाइन शिकायत कर रहे हैं। शिकायत में सभी तरह के कागजात भी अपलोड करने जरूरी है, लेकिन अब इन कागजात को यूपी रेरा के कार्यालय में जमा करना होगा। यूपी रेरा के अफसरों ने बताया कि ऑनलाइन अपलोड होने वाले कागजात पढ़ने में स्पष्ट नहीं होते हैं। साथ ही, कई बार शिकायतकर्ता कागजात को अपना मानने से इंकार भी कर देते हैं। इस तरह के मामलों को रोकने के लिए अब शिकायतकर्ता को सभी दस्तावेज यूपी रेरा कार्यालय में भी जमा करने होंगे। अगर वे खुद नहीं आ सकते तो फिर डाक से भी कागजात भेज सकते हैं। खरीदार को जमा करने से पहले सभी कागजात हस्ताक्षर कर प्रमाणित करने होंगे। इससे जवाबदेही तय हो जाएगी। इन कागजात में एग्रीमेंट फॉर सेल, बीबीए, एलॉटमेंट लेटर, भुगतान की रसीद, बैंक स्टेटमेंट आदि शामिल हैं। गौतमबुद्ध नगर, गाज़ियाबाद, मेरठ, बागपत, शामली, बुलंदशहर, मुज्जफरनगर और हापुड़ के शिकायतकर्ताओं को ग्रेनो स्थित कार्यालय में कागजात जमा कराने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed