{"_id":"68f14c5b7f113605bf00bc12","slug":"doctors-and-staffs-holidays-cancelled-for-diwali-treatment-available-24-hours-a-day-na-news-c-103-1-slp1007-142799-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दिवाली पर डॉक्टर-स्टाफ की छुट्टियां रद्द, 24 घंटे मिलेगा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दिवाली पर डॉक्टर-स्टाफ की छुट्टियां रद्द, 24 घंटे मिलेगा इलाज
विज्ञापन
मेडिकल काॅलेज के बर्न वार्ड में लगे बेड।
- फोटो : मेडिकल काॅलेज के बर्न वार्ड में लगे बेड।
सुल्तानपुर। दीपावली के दौरान जलने और दुर्घटनाओं से जख्मी मरीजों की संभावना को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। ऐसे में जिले के सभी चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टाफ की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। अस्पतालों में बर्न वार्ड बनाए गए हैं। मेडिकल कॉलेज से लेकर सीएचसी और पीएचसी में चिकित्सकों को 24 घंटे इलाज मुहैया कराया जाएगा।
जिले में मेडिकल कॉलेज, विरसिंहपुर 100 बेड अस्पताल और 14 सामुदायिक व 47 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भारत भूषण ने बताया कि विरसिंहपुर अस्पताल में 10 बेड, प्रत्येक सीएचसी में चार और पीएचसी में दो बेड वाले बर्न वार्ड तैयार किए गए हैं। साथ ही चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी रोटेशन के आधार पर लगाई गई है, जिससे किसी भी आपात स्थिति में मरीजों को तुरंत इलाज मिल सके।
स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में दवाएं, इंजेक्शन, ऑक्सीजन सिलिंडर और प्राथमिक उपचार सामग्री उपलब्ध कराई है। सभी अस्पतालों की इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे संचालित रहेंगी। इसके अलावा 108 और 102 एंबुलेंस सेवाओं को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है, जिससे किसी भी दुर्घटना या आपात स्थिति में तत्काल सहायता पहुंचाई जा सके।