{"_id":"64a5b70fe5e84e75af0a1745","slug":"doctor-is-on-leavecome-back-after-two-weeks-noida-news-c-1-noi1096-692381-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: डॉक्टर साहब छुट्टी पर हैं...दो सप्ताह बाद आना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: डॉक्टर साहब छुट्टी पर हैं...दो सप्ताह बाद आना
विज्ञापन
डॉक्टर साहब छुट्टी पर हैं...दो सप्ताह बाद आना
-चाइल्ड पीजीआई के न्यूरोलॉजी विभाग से वापस लौट रहे मरीज
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। डॉक्टरों की कमी के कारण जिले की सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं बाधित हो रही हैं। डॉक्टरों के छुट्टी पर जाने के बाद वैकल्पिक व्यवस्था न होने का खामियाजा मरीजों को उठाना पड़ रहा है। सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई में ऐसी ही स्थिति इन दिनों देखी जा रही है। पीजीआई के न्यूरोलॉजी विभाग में तैनात डॉक्टर 17 मई तक छुट्टी पर हैं। ऐसे में इलाज के लिए रोजाना पहुंच रहे मरीजों को वापस लौटाया जा रहा है।
चाइल्ड पीजीआई के न्यूरोलॉजी विभाग में एक ही विशेषज्ञ डॉक्टर की तैनाती है। रोजाना 80 से 100 बाल रोगी अपने परिजनों के साथ न्यूरो से संबंधित समस्या लेकर ओपीडी में पहुंचते हैं। डॉक्टर के छुट्टी पर जाने के बाद इसकी ओपीडी बंद पड़ी हैं। विभाग में आने वाले मरीजों को दो सप्ताह बाद ओपीडी में परामर्श के लिए आने के लिए कहा जा रहा है। हालांकि, चाइल्ड पीजीआई और जिला अस्पताल में और भी कई विभाग हैं जो एक ही डॉक्टर के भरोसे चल रहे हैं। पीजीआई निदेशक डॉ. एके सिंह का कहना है कि डॉक्टर के छुट्टी से वापस लौटने पर न्यूरोलॉजी की ओपीडी सेवा शुरू हो जाएगी।
-- --
और बढ़ सकती है परेशानी
चाइल्ड पीजीआई में ज्यादातर ओपीडी अनुबंध आधारित डॉक्टरों के भरोसे चल रही हैं। अनुबंध समाप्त होने के बाद डॉक्टर निजी प्रेक्टिस और अन्य अस्पतालों में नौकरी को ज्यादा तरजीह देते हैं। अगस्त में भी कुछ विशेषज्ञ डॉक्टरों के अनुबंध की समय-सीमा खत्म होने जा रही है। इससे पहले नए डॉक्टरों का बंदोबस्त नहीं हुआ तो मरीजों की समस्या और बढ़ सकती है।
विज्ञापन
-- -- -
नए डॉक्टरों की नियुक्ति सुस्त
चाइल्ड पीजीआई में नए विशेषज्ञ डॉक्टरों के अलावा जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों की भर्ती की प्रक्रिया काफी सुस्त गति से चल रही है। हालांकि, जूनियर रेजिडेंट के 48 पदों पर साक्षात्कार की प्रक्रिया भी हो चुकी है। नए डॉक्टरों की तैनाती में देरी से मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है।