फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Do not pay attention to rumours, police should increase patrolling at night

Noida News: अफवाहों पर न दें ध्यान पुलिस रात में बढ़ाए गश्त

Tue, 16 Sep 2025 12:07 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Tue, 16 Sep 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Do not pay attention to rumours, police should increase patrolling at night
डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों में कुछ दिनों से आसमान में उड़ रहे तथाकथित ड्रोन व इन दिनों क्षेत्र में हो रही चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर ग्रामीण रात भर जागकर गांव की पहरेदारी कर रहे हैं। इससे क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल है। इसको लेकर रविवार की देर शाम को डुमरियागंज एसडीएम राजेश कुमार ने तहसील कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए अफवाहों पर ध्यान न देने की बात कही।
विज्ञापन

एसडीएम राजेश कुमार ने कहा कि क्षेत्र में हो रही चोरी की घटनाएं कुछ सही है और कुछ भ्रामक हैं। इसलिए सतर्कता बरती जाए और लोग अफवाहों पर ध्यान न दें। ड्रोन के संबंध में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया की क्षेत्र के लोगों में ड्रोन उड़ने को लेकर भय का माहौल था ऐसे में सभी ड्रोन संचालकों को पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

साथ ही उनको एक शपथ पत्र तहसील कार्यालय में देना होगा। उन्होंने कहा कि ड्रोन का पंजीकरण जिलाधिकारी के द्वारा किया जाएगा। उनके द्वारा ड्रोन संचालकों को यह भी निर्देशित किया गया है कि ड्रोन संचालक ड्रोन का दुरुपयोग नहीं करेंगे। एसडीएम ने कहा कि अफवाह फैलाने वालों से प्रशासन सख्ती से निपटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र में पुलिस की रात्रि गश्त बढाने और गांव में चौकीदारों को सक्रिय करने के लिए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान तहसीलदार डुमरियागंज रवि कुमार यादव, त्रिलोकपुर थानाध्यक्ष रामदेव, डुमरियागंज थाने के क्राइम इंस्पेक्टर छोटेलाल, अजय पाठक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed