{"_id":"61365b7a8ebc3e31c8732065","slug":"do-not-apply-mask-yourself-and-give-advice-to-others-noida-news-noi603116928","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद मास्क लगाते नहीं और दूसरों को देते हैं नसीहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुद मास्क लगाते नहीं और दूसरों को देते हैं नसीहत
विज्ञापन
लाईव -- जिला अस्पताल में बिना मास्क पहने कोरोना की जांच करती स्वास्थ्य कर्मी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। कोरोना की तीसरी लहर के खतरे के बीच लापरवाही का सिलसिला जारी है। संक्रमण फैलने का सबसे ज्यादा जोखिम अस्पतालों में होता है, लेकिन यहां दूसरों को नसीहत देने वाले खुद बेपरवाह नजर जाए। जिला प्रशासन कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराने का दावा कर रहा है, लेकिन जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में ही नियमों की धज्जियां उड़ती दिखीं। पेश है अमर उजाला संवाददाता योगेश शर्मा की रिपोर्ट...
-------
महिला कर्मी बिना मास्क के मिली
जिला अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर कोरोना की जांच कर रही स्वास्थ्य कर्मी को अपनी जिंदगी की कोई फिक्र नहीं थी। कांच के बूथ के अंदर महिला कर्मी बिना मास्क लगाए बैठी रही। लोगों की जांच करने के दौरान भी मास्क नहीं लगाया। कई लोगों ने टोका भी, लेकिन कर्मी बेपरवाह दिखी। पहले जांच केंद्र अस्पताल के प्रवेश द्वार के पास था, लेकिन अब इमरजेंसी के बाहर है।
----
हमने तो वैक्सीन लगवा ली, अब डर नहीं
ओपीडी में जाने से पहले मरीजों को पर्ची कटवानी होती है, लेकिन रजिस्ट्रेशन काउंटर पर ही स्टाफ लापरवाही बरतते दिखा। बिना मास्क लगाए स्वास्थ्य कर्मी मरीजों की पर्चियां काट रहे थे। टोकने पर स्वास्थ्य कर्मी ने कहा कि हमने तो वैक्सीन की दोनों डोज ले ली हैं, हमें किसी का डर नहीं। अस्पताल की सीएमएस से भी लापरवाह स्टाफ की शिकायत की गई, लेकिन कोई सुधार नहीं दिखा।
विज्ञापन
----
इलाज के लिए आए, कहीं बीमारियां न ले जाएं
जिला अस्पताल में हर तरफ मरीजों की भीड़ नजर आई। ओपीडी के हर कमरे के बाहर मरीजों की लंबी कतारें थीं। इस दौरान न दो गज की दूरी दिखी और न ही मास्क की अनिवार्यता। वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे लोग भी सटकर कतारों में खड़े रहे। अस्पताल प्रशासन की तरफ से न कोई रोकने वाला दिखा और न कोई टोकने वाला था।
----
क्या अपनी जेब से भरेंगे जुर्माना
अस्पताल में बरती जा रही लापरवाही के बारे में जब सीएमएस डॉ. सुषमा चंद्रा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि स्टाफ को चेताया जाएगा। मास्क नहीं लगाने पर जुर्माने का नियम लागू कर भी दें तो हमारी आफत बढ़ जाएगी। यदि किसी के पास पैसे न हुए तो पर्ची कटने पर क्या हम अपनी जेब से जुर्माना भरेंगे। लोगों को खुद ही सावधानी बरतनी चाहिए।