{"_id":"6ab2987e534202cef7043c97","slug":"dm-stern-over-incomplete-operation-kayakalp-work-calls-urgent-meeting-with-the-authority-noida-news-c-23-1-lko1064-106906-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ऑपरेशन कायाकल्प के अधूरे काम पर डीएम सख्त, प्राधिकरण की बुलाई अर्जेंट बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ऑपरेशन कायाकल्प के अधूरे काम पर डीएम सख्त, प्राधिकरण की बुलाई अर्जेंट बैठक
विज्ञापन
- डीएम मेधा रूपम ने बीएसए को लगातार स्कूलों के निरीक्षण के दिए निर्देश, गैरहाजिर बच्चों के अभिभावकों से होगा संपर्क
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। परिषदीय स्कूलों में ऑपरेशन कायाकल्प के तहत अधूरे कार्यों को लेकर जिलाधिकारी मेधा रूपम ने सख्ती दिखाई है। उन्होंने स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं से जुड़े लंबित कार्यों को जल्द पूरा कराने के लिए प्राधिकरण के अधिकारियों की अर्जेंट बैठक बुलाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) को लगातार स्कूलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की हकीकत जांचने को कहा है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई मासिक समीक्षा बैठक में बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई। इसमें ऑपरेशन कायाकल्प पर विशेष फोकस रहा। डीएम ने स्कूलों में पेयजल, शौचालय, बिजली, फर्नीचर समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं और लंबित कार्यों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित विभागों और प्राधिकरण के बीच समन्वय बनाकर काम तेजी से पूरा कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि स्कूल नहीं आने वाले बच्चों को केवल अनुपस्थित दर्ज करने तक सीमित न रहें। शिक्षक और संबंधित अधिकारी उनके अभिभावकों से बातचीत कर स्कूल नहीं आने की वजह जानें और बच्चों को दोबारा नियमित रूप से स्कूल से जोड़ें। बीएसए को नियमित निरीक्षण के दौरान बच्चों और शिक्षकों की उपस्थिति, पढ़ाई की स्थिति तथा स्कूलों में उपलब्ध सुविधाओं की जांच करने को कहा गया।