फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   DM asked why the progress of Aabha ID work in health centers is slow

Noida News: डीएम ने पूछा, स्वास्थ्य केंद्रों में आभा आईडी कार्य की प्रगति धीमी क्यों

Sat, 18 Oct 2025 02:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
DM asked why the progress of Aabha ID work in health centers is slow
फोटो-47 बैठक को संबोधित करते डीएम रविंद्र सिंह और मौजूद अधिकारी। स्रोत-सूचना विभाग
फतेहपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की समीक्षा बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। डीएम रविंद्र सिंह ने जिम्मेदारों से पूछा कि तीन स्वास्थ्य केंद्रों में आभा आईडी कार्य की प्रगति धीमी क्यों है। इसमें तत्काल सुधार किया जाए। सीएमओ को संबंधित स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने धाता, अमौली, देवमई के स्वास्थ्य केंद्रों की समीक्षा करते हुए कहा, सीडीपीओ अगली बैठक में यह रिपोर्ट प्रस्तुत करें कि पिछले तीन माह में कितने प्रसव सरकारी, गैर सरकारी संस्था और होम डिलीवरी हुई।
विज्ञापन


एनआरसी से डिस्चार्ज हुए बच्चों का फॉलोअप संवेदनशीलता से किया जाए। गर्भवती महिलाओं को हाईरिस्क के बारे में जरूरी जानकारी देते हुए जागरूक किया जाए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, प्रशिक्षु आईएएस नौशीन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजीव नयन गिरी, जिला सलाहकार मातृ स्वास्थ्य आलोक कुमार, एसीएमओ, सीएमएस, डीपीएम, जिला कार्यक्रम अधिकारी आदि रहे।

फोटो-47 बैठक को संबोधित करते डीएम रविंद्र सिंह और मौजूद अधिकारी। स्रोत-सूचना विभाग

फोटो-47 बैठक को संबोधित करते डीएम रविंद्र सिंह और मौजूद अधिकारी। स्रोत-सूचना विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed