{"_id":"6a020278cbbe8aae3d0ee121","slug":"dm-asked-for-answer-if-groundwater-exploitation-does-not-stop-noida-news-c-23-1-lko1064-94506-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: भूजल दोहन नहीं रुकने पर डीएम से मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: भूजल दोहन नहीं रुकने पर डीएम से मांगा जवाब
विज्ञापन
- चूहड़पुर गांव के पास मिगसन बिल्डर के प्रोजेक्ट पर भूजल दोहन का आरोप, उत्तर प्रदेश भूगर्भ जल विभाग ने जारी की नोटिस
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश भूगर्भ जल विभाग ने जिलाधिकारी से चूहड़पुर गांव के पास एक बिल्डर प्रोजेक्ट पर भूजल दोहन होने के संबंध में जवाब मांगा है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि लगातार शिकायत करने के बाद भी बिल्डर भूजल दोहन बंद नहीं कर रहा है। साथ ही स्थानीय प्रशासन भी कार्रवाई नहीं कर रहा है। विभाग ने डीएम से 10 दिन में जवाब मांगा है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं शिकायतकर्ता ने कार्रवाई नहीं होने पर एनजीटी जाने की चेतावनी दी है।
शिकायतकर्ता विक्रांत तोंगड़ ने बताया कि चूहड़पुर गांव के पास मिगसन बिल्डर का प्रोजेक्ट है। बेसमेंट की खोदाई के दौरान वहां पानी निकल रहा है। यमुना नदी पास में होने के कारण पानी ज्यादा आ रहा है। बोरवेल और पंपों की मदद से भूजल को नालों में बहाया जा रहा है। कुआं नुमा गड्ढा बनाकर उसमें पानी डाला जा रहा है। इसकी बार-बार शिकायत की गई। पूर्व में प्राधिकरण ने कार्रवाई की थी, लेकिन अब फिर से भूजल दोहन हो रहा है। शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है। इस पर उन्होंने उत्तर प्रदेश भूगर्भ जल विभाग से शिकायत की। जिस पर विभाग ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर भूजल दोहन पर कार्रवाई कर रिपोर्ट मांगी है। जो 10 दिन में देनी होगी।