{"_id":"68f531e214841b196d0f54d7","slug":"diwali-is-celebrated-everywhere-homes-and-courtyards-are-illuminated-with-lamps-na-news-c-102-1-stp1002-142685-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: हर तरफ दिवाली का उल्लास, दीप से रोशन घर-आंगन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: हर तरफ दिवाली का उल्लास, दीप से रोशन घर-आंगन
Mon, 20 Oct 2025 12:15 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Mon, 20 Oct 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
आतिशबाजी छुड़ाते लोग।
सीतापुर। जिले में रविवार को दीप पर्व का उल्लास दिखा। छोटी दीपावली पर घर व प्रतिष्ठान बिजली की झालरों से जगमग हो गए। मां लक्ष्मी व भगवान गणेश के स्वागत की तैयारियाें के लिए लोग दिनभर खरीदारी में व्यस्त दिखे। अब सोमवार को परंपरागत तरीके से शुभ मुहूर्त में पूजन के बाद दीपावली का पर्व मनाया जाएगा। खुशियों के दीप से घर-आंगन रोशन होंगे। आतिशबाजी से समूचा आसमान सतरंगी छटा से सराबोर नजर आएगा। शुभ मुहूर्त पर महालक्ष्मी और भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना होगी।
दीपावली सोमवार को है, लेकिन एक दिन पहले से ही पूरे जिले में दीपोत्सव की धूम नजर आने लगी। हर कोई रोशनी के पर्व पर खुशियों में सराबोर दिखा।दीपावली की पूर्व संध्या पूरा जिला सतरंगी रोशनी में डूबा नजर आया। शहर के चौराहे व इमारतें रविवार को रोशनी से जगमग दिखाई दिए। घरों व प्रतिष्ठानों में आकर्षक तरीके से झालरें सजाई गईं। रंग-बिरंगी झालरें खुशियों के पर्व पर आशियाने की खूबसूरती को चार चांद लगा रही हैं। सोमवार को शुभ मुहूर्त में लोग घरों व प्रतिष्ठानों में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना करेंगे।
दीप पर्व को परंपरागत तरीके से मनाने के लिए रविवार देर रात तक बाजार में खरीदारी का सिलसिला चलता रहा। गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति, पूजन व सजावट की सामग्री, आतिशबाजी व मिठाई आदि की खरीदारी में हर कोई मशगूल दिखाई दिया। दीपावली का उत्साह सबसे अधिक बच्चों में नजर आ रहा है। ज्यादातर बच्चे दिवाली की पूर्व संध्या पर ही आतिशबाजी करते नजर आए। अभिभावक भी बच्चों की खुशियों में शामिल रहे।
विज्ञापन
दिवाली पूजा का शुभ मूहर्त
व्यावसायिक मुहूर्त कुंभ लग्न दोपहर 2:13 बजे से 3:44 बजे तक
पूजा मुहूर्त वृषभ लग्न शाम 6:51 बजे से 8:48 बजे तक
उल्लास से मनाई छोटी दिवाली
जिलेभर में रविवार को परंपरागत ढंग से छोटी दीपावली मनाई गई। घरों में पूरे विधि-विधान से लोगों ने पूजा-अर्चना की। इसके बाद घर के अंदर और बाहर दीपक जलाए। बच्चों ने आतिशबाजी करते हुए खूब धमाल किया। हिंदू धर्म में धनतेरस से भइया दूज तक पांच पर्व मनाए जाते हैं। इसमें धनतेरस, छोटी दीपावली, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भइया दूज त्योहार शामिल होता है।
गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति व पूजन सामग्री की हुई खरीदारी
शहर के बाजार में रविवार को गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति व पूजन से संबंधित सामग्री की खूब खरीदारी लोगों ने की। अपनी पसंद व बजट के हिसाब से लोग गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति खरीदते नजर आए। इसके अलावा मिट्टी के दीये, कमल गट्टा, मोमबत्ती समेत अन्य वस्तुओं की खूब बिक्री हुई। खरीदारी का यह सिलसिला देर रात तक जारी रहा।
भाई दूज को लेकर खूब बिके भुरकी व चूरा
दीपावली के बाद भाईदूज का त्योहार है। मां लक्ष्मी के पूजन में भी भुरका व चूरा का उपयोग होता है। इसलिए बाजार में भुरकी व चूरा की खूब बिक्री हुई। लालबाग बाजार से लेकर राजा कॉलेज के मैदान तक तमाम दुकानदार सड़क के किनारे अपनी दुकानें लगाए हुए थे। व्यापारी अनिल कुमार ने बताया कि ज्यादातर लोगों ने दीपावली पूजन के लिए अलग और भाईदूज के लिए भुरकी व चूरा अलग से खरीदा। फल के ठेलों और दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ रही।
कमल के फूल की ज्यादा रही मांग
शहर में माल गोदाम के करीब फूलों की दुकानों पर गहमागहमी बनी रही। गुलाब व गेंदा के साथ कमल के फूल भी खूब बिके। फूल विक्रेताओं के मुताबिक गणेश-लक्ष्मी पूजा में कमल के फूल की मांग सबसे अधिक होती है। मांग बढ़ने के कारण कमल का फूल 65 रुपये से लेकर 110 रुपये प्रति पीस तक बिका। वहीं गुलाब व गेंदे के फूल की मालाओं की भी खूब बिक्री हुई।
अलाय-बलाय की खूब हुई बिक्री
दिवाली पर शाम को अलाय-बलाय डालने की परंपरा है। इसलिए अलाय-बलाय की खूब बिक्री हुई। शहर में रेडीमेड अलाय-बलाय 10 रुपये से 25 रुपये तक में बिक रही है। विक्रेता राजेश ने बताया कि सोमवार की शाम तक अलाय-बलाय की बिक्री होगी।
मिठाई की दुकानों पर रही गहमागहमी
शहर में मिठाई की दुकानों पर भारी भीड़ रही। दिवाली पर पूजा के अलावा उपहार देने के लिए लोग मिठाई की खरीदारी करते नजर आए। लड्डू के अलावा छेना, काजू-कतली व खोया की मिठाई ज्यादा लोगों ने खरीदी। इसके अलावा कई लोग ड्राई फ्रूट खरीदते भी दिखाई दिए।