{"_id":"68eba14d204effff980e641c","slug":"diwali-demand-for-decorative-lights-and-strings-increases-noida-news-c-340-1-del1011-108297-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली : सजावटी लाइट और लड़ियों की बढ़ी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली : सजावटी लाइट और लड़ियों की बढ़ी मांग
विज्ञापन
-सदर, चांदनी चौक, चाबरी, सरोजिनी नगर समेत अन्य बाजारों में उमड़ रही भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। दिवाली से ठीक एक सप्ताह पहले ही राजधानी के बाजारों में रौनक लौट आई है। सदर , चांदनी चौक, चाबरी, सरोजिनी नगर, लाजपत नगर, नेहरू प्लेस और साकेत जैसे बाजारों में इन दिनों लोगों की भीड़ उमड़ रही है। हर कोई अपने घर को रोशनी से सजाने के लिए लड़ी और सजावटी लाइटें खरीदने में व्यस्त नजर आ रहा है।
त्योहार का मौसम आते ही इलेक्ट्रॉनिक दुकानों और डेकोरेशन स्टॉल पर ग्राहकों की चहल-पहल बढ़ गई है। लोग न केवल पारंपरिक लड़ी लाइट्स खरीद रहे हैं, बल्कि रंग-बिरंगी, संगीत के साथ चलने वाली एलईडी स्ट्रिंग्स और स्मार्ट सेंसर लाइट्स की भी खूब मांग है। दुकानदारों का कहना है कि इस बार बाजार में चीनी सामान की जगह भारतीय निर्मित लाइटों को अधिक पसंद किया जा रहा है। ग्राहकों की पसंद में बदलाव साफ झलक रहा है। ग्राहक नए डिजाइन और रंगों की लाइटें ज्यादा खरीद रहे हैं।
वर्जन--
दीपावली से करीब एक सप्ताह पहले ही लोग अपने घरों को सजाने की तैयारी शुरू कर देते हैं। कई परिवार तो हफ्ते भर पहले ही घर के बाहर लाइटें जलाकर त्योहार की शुरुआत कर देते हैं।
विज्ञापन
अमित चौहान, दुकानदार , सरोजिनी नगर
हर साल हम नई लाइटें खरीदते हैं, लेकिन इस बार बाजार में डिजाइन और रंगों की बहुत अलग वैरायटी है। बच्चों को भी घर सजाने में मजा आता है, इसलिए दीपावली की तैयारी पहले ही शुरू कर देते हैं।
रश्मि गुप्ता, ग्राहक

वर्जन