फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Diwali celebrated with great pomp, fireworks worth more than 30 tonnes burst

Noida News: धूमधाम से मनाई दीपावली, 30 टन से अधिक की हुई आतिशबाजी

Wed, 22 Oct 2025 12:53 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Wed, 22 Oct 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Diwali celebrated with great pomp, fireworks worth more than 30 tonnes burst
21jjrp10- दीपावली की रात रंग-बिरंगी रोशनी में रोशन हुआ शहर। संवाद
झज्जर। दीपों की रोशनी व पटाखों के शोर के बीच दीपावली पर्व जिले में हर्षोल्लास से मनाया गया। रंगबिरंग लाइटों के अलावा फूल-मालाओं के साथ रंगोली से घर सजाने का क्रेज बना रहा। घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों में मां लक्ष्मी जी का पूजन कर आरती की। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक आतिशबाजी करते नजर आए। अनुमानित लगभग 30 टन से अधिक बारूद इस दीपावली पर फूंका गया।
विज्ञापन

एनसीआर में पटाखों के बेचने पर प्रतिबंध था, ग्रीन पटाखे ही जलाए जा सकते थे। इसके बावजूद शहर के सभी बाजारों में प्रतिबंधित आतिशबाजी बेची गई। बीकानेर चौक से आंबेडकर चौक, आंबेडकर चौक से पुराना बस अड्डा, छिकारा चौक, पुलिस थाने के बाहर सहित डायमंड चौक, हनुमान मंदिर, चौपटा बाजार में फड़ लगाकर आतिशबाजी बेची गई, जिनको कोई रोकने वाला नहीं था। बिक्री में बच्चे व महिलाएं भी शामिल थीं।
विज्ञापन


तीन बच्चों सहित छह हुए घायल
एक तरफ दीपावली पर लोगों ने जमकर आतिशबाजी की, वहीं दूसरी तरफ तीन बच्चों, एक महिला सहित कुल 6 लोग घायल हुए। उनको सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनको प्राथमिक उपचार दिया गया। आतिशबाजी में सिलानी निवासी 11 वर्षीय अयान घायल हो गए। इसके अलावा झज्जर निवासी 39 वर्षीय मनजीत, 16 वर्षीय कुनाल, झज्जर निवासी 13 वर्षीय रोहन, शेखपुर निवासी 24 वर्षीय किरण और 35 वर्षीय प्रवेश घायल हो गए।

21jjrp10- दीपावली की रात रंग-बिरंगी रोशनी में रोशन हुआ शहर। संवाद

21jjrp10- दीपावली की रात रंग-बिरंगी रोशनी में रोशन हुआ शहर। संवाद

21jjrp10- दीपावली की रात रंग-बिरंगी रोशनी में रोशन हुआ शहर। संवाद

21jjrp10- दीपावली की रात रंग-बिरंगी रोशनी में रोशन हुआ शहर। संवाद

21jjrp10- दीपावली की रात रंग-बिरंगी रोशनी में रोशन हुआ शहर। संवाद

21jjrp10- दीपावली की रात रंग-बिरंगी रोशनी में रोशन हुआ शहर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed