फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Divyang T-10: NexGen Energy Company becomes owner of Lucknow Warriors

दिव्यांग टी-10 : नेक्सजेन एनर्जी कंपनी बनी लखनऊ वॉरियर्स की मालिक

Sat, 25 Dec 2021 09:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
Divyang T-10: NexGen Energy Company becomes owner of Lucknow Warriors
नोएडा। टी-20 की तर्ज पर अब दिव्यांग टी-10 क्रिकेट लीग होने जा रही है। इसमें आठ टीमें हिस्सा लेंगी। 18 फरवरी से सेक्टर-21ए स्थित स्टेडियम में प्रस्तावित लीग की तैयारी शुरू हो गई है। पहली बार दिव्यांग क्रिकेटरों को प्रतिभा के दम पर ऑनलाइन नीलामी के तहत खरीदा जाएगा। लीग मैच के लिए तैयार लखनऊ वारियर्स टीम को नोएडा की नेक्सजेन एनर्जिया कंपनी के मालिक पीयूष द्विवेदी ने खरीद लिया है। इसमें सबसे महंगे खिलाड़ी की बोली पांच लाख रुपये तक पहुंची। लीग के संस्थापक राजीव मिश्रा ने बताया कि खिलाड़ियों को प्रतिभा के आधार पर चार श्रेणियों डायमंड, गोल्ड, सिल्वर और ब्राउंज में रखा गया है। डायमंड श्रेणी के खिलाड़ियों का बेस प्राइज एक लाख, गोल्ड का 50 हजार, सिल्वर का 25 हजार और ब्राउंज का 10 हजार रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बीते साल स्टेडियम में ही आयोजित वर्ल्ड दिव्यांग टूर्नामेंट के बाद इस बार लीग का प्रारूप तैयार किया गया है। इस लीग में लखनऊ के साथ ही दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, चेन्नई के साथ ही हैदराबाद की टीम शामिल होंगी। आठवीं टीम चंडीगढ़ या अहमदाबाद में से किसी एक की होगी। नेक्सजेन एनर्जिया के चेयरमैन पीयूष द्विवेदी ने बताया कि नोएडा में पहली बार शुरू होने वाली यह लीग दिव्यांग क्रिकेटरों को प्रतिभा दिखाने का प्लेटफार्म मुहैया कराएगी। इन खिलाड़ियों को आर्थिक रूप से मजबूती भी मिलेगी। अन्य औद्योगिक कंपनियों को भी इस लीग का हिस्सा बनना चाहिए। जिससे दिव्यांग क्रिकेटरों का भविष्य बनाया जा सके।
विज्ञापन

जोडियक लायंस ने जीता मैच
जोडियक सोसाइटी में बच्चों की जोडियक समशेर और जोडियक लायंस टीम के बीच मैच खेला गया। इसमें जोडियक लायंस ने 6 रन से जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी कर जोडियक शमसेर की टीम ने 16 ओवर में 5 विकेट खोकर कुल 122 रन बनाए। इसमें अनुज ने 45 और अनुदित ने 30 रन की पारी खेली। जवाब में जोडियक लायंस की टीम ने 15 ओवर में ही 128 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। पार्थ त्यागी ने 58 और दिवांग ने 18 रन बनाए। पार्थ त्यागी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed