{"_id":"6404e6a12cd7096a7c049cc4","slug":"diversion-from-dnd-will-be-removed-from-today-vehicles-will-be-filled-noida-news-c-1-noi1096-324039-2023-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: आज से हटेगा डीएनडी से डायवर्जन, फर्राटा भरेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: आज से हटेगा डीएनडी से डायवर्जन, फर्राटा भरेंगे वाहन
विज्ञापन
आज से हटेगा डीएनडी से डायवर्जन, फर्राटा भरेंगे वाहन
- कालिंदी कुंज व चिल्ला बाॅर्डर पर कम होगा वाहनों का दबाव
नोएडा। डीएनडी के रास्ते दिल्ली को जोड़ने वाली डीएनडी को आाश्रम फ्लाईओवर से जोड़ने का काम पूरा होने के बाद आज से वाहनों की आवाजाही के लिए इस मार्ग से डायवर्जन हटा दिया जाएगा। जिससे शहरवासियों को काफी राहत मिलेगी। नोएडा-दिल्ली सीमा पर चिल्ला बॉर्डर व कालिंदी कुंज पर भी वाहनों का दबाव कम होने से जाम की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी। एक जनवरी को दिल्ली स्थित आश्रम फ्लाईओवर को आवागमन के लिए बंद कर दिया गया था। जिससे डीएनडी पर शहर से दिल्ली जाने वाला ट्रैफिक धीमा हो गया था। शहरवासी इसके विकल्प के रूप में शहर के चिल्ला बॉर्डर का प्रयोग करने लगे थे। जिससे चिल्ला बार्डर और कालिंदी कुंज पर वाहनों का काफी दबाव बढ़ गया था। चिल्ला बॉर्डर के पास दिल्ली की सीमा में रैपिड रेल का निर्माण की वजह से चिल्ला बॉर्डर पर दोहरा दबाव पड़ रहा था। अब आश्रम फ्लाईओवर खोलने से चिल्ला बॉर्डर का डीएनडी बॉर्डर से जाने वाले वाहनों का दबाव खत्म हो जाएगा। ट्रैफिक पुलिस के निरीक्षक आशुतोष सिंह ने बताया कि आश्रम फ्लाईओवर खुलने से पहले डीएनडी बॉर्डर से जाने वाले चिल्ला बॉर्डर के बजाय वाहन फिर से डीएनडी बॉर्डर से दिल्ली जाने लगेंगे। इससे चिल्ला व कालिंदी कुंज बॉर्डर पर ट्रैफिक का दबाव काफी हद तक कम हो जाएगा। इस मामले में डीसीपी ट्रैफिक अनिल कुमार यादव का कहना है कि आश्रम फ्लाईओवर खुलने से शहर से दिल्ली जाने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी। चिल्ला व कालिंदी कुंज बॉर्डर पर दबाव कम होने के साथ-साथ डीएनडी बॉर्डर से दिल्ली में ट्रैफिक आसानी से प्रवेश कर सकेगा।