फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Districts have been directed to address the shortage of books in schools.

Gurugram News: स्कूलों में किताबों की कमी दूर करने के जिलों को मिले आदेश

Wed, 08 Oct 2025 11:17 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Wed, 08 Oct 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Districts have been directed to address the shortage of books in schools.
पुरानी किताबों से ही सिलेबस कराना पड़ रहा पूरा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले के सरकारी स्कूलों में किताबों की कमी होने के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। विद्यार्थियों को पुरानी किताबों से ही सिलेबस पूरा करना पड़ रहा है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी जिलों को शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए पाठ्यपुस्तकों के वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं।


इस समस्या को दूर करने के लिए निदेशालय ने सभी प्रांरभिक शिक्षा अधिकारियों और जिला परियोजना समन्वयकों को निर्देश दिए है कि वे अपने जिले और ब्लाक स्तर पर उपलब्ध अतिरिक्त पुस्तकों की सूची तैयार करें और जिन विद्यालयों में कमी है, वहां इन पुस्तकों का पुनर्वितरण करें।
विज्ञापन




साथ ही विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि अगर किसी जिले में किताबें बच जाएं तो वे दूसरे जिलों के साथ मिलकर उन स्कूलों को किताबें उपलब्ध कराएं जहां कमी हैं। शिक्षा निदेशालय ने सभी अधिकारियों को यह प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए हैं ताकि सभी बच्चों को समय पर जरूरी किताबें मिल सके और पढ़ाई प्रभावित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article