फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   District to host divisional swimming trials for the first time.

Noida News: जिले को पहली बार मिली मंडलीय तैराकी ट्रायल की मेजबानी

Thu, 25 Jun 2026 01:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
District to host divisional swimming trials for the first time.
- ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ओलंपिया स्विमिंग अकादमी में होंगे ट्रायल, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुने जाएंगे खिलाड़ी
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्ध नगर को पहली बार जूनियर वर्ग की मंडलीय तैराकी ट्रायल की मेजबानी मिली है। जिला खेल विभाग के अनुसार बालक और बालिका वर्ग के ये ट्रायल ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ओलंपिया स्विमिंग अकादमी में आयोजित किए जाएंगे। ट्रायल के सफल आयोजन के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 3 से 5 जुलाई तक प्रदेश स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसके लिए 29 जून को जिला स्तरीय ट्रायल होंगे। इनमें चयनित खिलाड़ी 30 जून को होने वाले मंडल स्तरीय ट्रायल में हिस्सा लेंगे। मंडलीय ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी मेरठ मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

जूनियर वर्ग को दो आयु वर्गों में बांटा गया है। पहले वर्ग में 15 से 16 वर्ष और दूसरे वर्ग में 17 से 18 वर्ष तक के खिलाड़ी शामिल होंगे। मंडलीय ट्रायल में बालक और बालिका वर्ग के 20-20 खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रत्येक खिलाड़ी अधिकतम पांच स्पर्धाओं में हिस्सा ले सकेगा। ट्रायल का संचालन मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम के प्रशिक्षक शीलांकुर केन की देखरेख में किया जाएगा। ट्रायल में फ्री स्टाइल, बैक स्ट्रोक, ब्रेस्ट स्ट्रोक, बटरफ्लाई, व्यक्तिगत मेडले तथा विभिन्न रिले स्पर्धाओं में खिलाड़ियों की प्रतिभा का आकलन किया जाएगा। खेल विभाग को उम्मीद है कि जिले के तैराक राज्य स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed