फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   District team champion in Kabaddi tournament

Noida News: कबड्डी टूर्नामेंट में जिले की टीम चैंपियन

Fri, 03 Oct 2025 06:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 06:52 PM IST
विज्ञापन
District team champion in Kabaddi tournament
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्ध नगर की टीम ने बिजनौर में आयोजित कबड्डी टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है। भारतीय किसान यूनियर (हिंद) की ओर से बिजनौर के खेड़की गांव स्थित प्राइमरी स्कूल में महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिला कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष व कोच जितेंद्र नागर ने बताया कि टीम का पहला मुकाबला उलेदा के साथ हुआ है। टीम ने 27-23 अंक से पराजित किया। दूसरे मुकाबले में दिल्ली की टीम को 28-19 अंक से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल मुकाबला एफडीसी अकादमी के साथ हुआ। रोमांचक मुकाबले में 26-22 अंक से जीत हासिल कर फाइनल में पहुंची। फाइनल में टीम के खिलाड़ी वंश, अंकुश, कन्हैया, गौरव गौतम, सुमित, प्रियांशु, कृष ने जीत हासिल की। टीम ने चंदपुर को 25-15 अंक से पराजित कर ट्राफी पर कब्जा किया। सभी खिलाड़ी ग्रेटर नोएडा के चूहड़पुर गांव स्थित जेडी कबड्डी अकादमी में कबड्डी के गुर सीखते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed