फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   district level geeta jayanti mahotsav start

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ जिलास्तरीय गीता जयंती महोत्सव का आगाज

Fri, 06 Dec 2019 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
district level geeta jayanti mahotsav start
नूंह। जिलास्तरीय गीता जयंती महोत्सव का आगाज सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुक्रवार को स्थानीय मेवात मॉडल स्कूल नूंह हुआ। पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता जाकिर हुसैन ने रिबन काटकर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। जबकि एसडीएम सतीश यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गई सभी प्रदर्शनी स्टालो का अवलोकन किया। इस मौके पर एसडीएम तावडू सतीश कुमार यादव, एसडीएम नूंह नूंह प्रदीप अहलावत, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप आर्य, भाजपा नेता नरेंद्र पटेल, शिवराम शर्मा, योगश तंवर, ज्ञानचंद आर्य सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

जाकिर हुसैन ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मेवात की भूमि पर गीता जयंती का आयोजन इतनी बड़ी तादाद में हो रहा है यह हम सभी के लिए गर्व की बात है। आज भगवत गीता का प्रचार प्रसार ने केवल हरियाणा बल्कि पूरे विश्व में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की प्रेरणा से गीता के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गीता हमें जीवन जीना सिखाती है और जीवन की सभी समस्याओं का समाधान श्रीमदभगवत गीता में मिलता है। हम सभी सौभाग्यशाली है कि गीता की जन्म स्थली कुरुक्षेत्र हरियाणा में ही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा ने इस संदेश को आगे बढ़ाने का बीड़ा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उठाया हुआ है। सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा तथा जिला प्रशासन के सहयोग से यह कार्यक्त्रस्म पूरे प्रदेश में 6 से 8 दिसंबर तक मनाया जा रहा है। गीता के संदेश को समझें और इसे दूर तक फैलाने का कार्य करें। भाजपा नेताओं व अधिकारियों ने विभिन्न विभागों के द्वारा लगाई प्रदर्शनी स्टाल की प्रशंसा की गई। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह की जो स्टाले लगी हैं उनसे यह साफ प्रतीत हो रहा है कि यह स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अपने दैनिक जीवन के कार्य से समय निकाल कर इस विषय से जुड़ी है और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रही हैं। इससे क्षेत्र की दूसरी महिला अगर प्रेरणा लें और किसी ने किसी स्वयं सहायता समूह से जुड?र अपने परिवार के लिए कोई न कोई कार्य शुरू करें ताकि उन की वित्तीय स्थिति अच्छी हो सके। वहीं स्वदेशी को बढ़ावा देने के लिए खादी ग्राम उद्योग द्वारा वस्त्रों की लगाई स्टाल की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed