फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   District level civil services trials will be held again on August 21

Noida News: 21 अगस्त को फिर से होंगे जिला स्तरीय सिविल सर्विसेस के ट्रायल

Mon, 04 Aug 2025 10:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
District level civil services trials will be held again on August 21
21 अगस्त को फिर से होंगे जिला स्तरीय सिविल सर्विसेस के ट्रायल
विज्ञापन

फिजिकल टेस्ट के आधार पर खिलाड़ियों का चयन ट्रायल के लिए होगा
संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। शासन की ओर से खेलों को बढ़ावा दिया जा रहा है, लेकिन स्पोर्ट्स कोटे से भर्ती सिविल सर्विसेज अधिकारी ही प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। यही कारण था कि उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय की ओर से वर्ष 2025-26 में प्रदेश स्तरीय अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए गौतमबुद्ध नगर में 30 जुलाई को जिला स्तरीय ट्रायल के आयोजन हुए थे। ट्रायल में जिले से एक अधिकारी ने ही भाग लिया।
ऐसे में खेल विभाग की ओर से जिले के सिविल सर्विसेज अधिकारियों को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए एक बार मौका दिया गया है। ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी मंडलीय ट्रायल में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। फिजिकल टेस्ट के आधार पर खिलाड़ियों का चयन ट्रायल के लिए होगा। दरअसल, 3 से 4 सितंबर तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में अलग-अलग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में पुनः एक बार फिर 21 अगस्त को जिला स्तरीय सिविल सर्विसेस ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी 25 से 26 अगस्त को मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होने वाले ट्रायल में भाग लेंगे। वहां पर शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन प्रदेशीय प्रतियोगिताओं के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन

यह कार्यक्रम राज्य कर्मचारियों के कल्याण, खेल विकास और शारीरिक संवर्धन के उद्देश्य से आयोजित कराया जाएगा। ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को 21 अगस्त को सुबह 11 बजे स्टेडियम परिसर में उचित दस्तावेजों के साथ आना होगा। चयन प्रक्रिया में फिजिकल टेस्ट अनिवार्य होगा, इसमें प्रतिभागियों को न्यूनतम 14 अंक प्राप्त करना होगा। केवल 14 अंक प्राप्त करने वाले खिलाड़ी ही स्किल टेस्ट में भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन स्पर्धाओं में होंगे ट्रायल

मलकपुर स्टेडियम में 21 अगस्त को टेनिस, वॉलीबॉल, तैराकी, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, टेबल-टेनिस, कबड्डी, शतरंज, भारोत्तोलन बेस्टफजिक, एथलेटिक्स, फुटबॉल, कैरम, ब्रिज, कुश्ती, पावरलिफ्टिंग, क्रिकेट, हॉकी आदि स्पर्धाओं में ट्रायल होंगे। प्रदेशभर के आगरा, अयोध्या, सिद्धार्थ नगर, गोरखपुर, म्योहाल प्रयागराज, प्रतापगढ़, लखनऊ, वाराणसी, सीतापुर, राय बरेली, कानपुर, बलिया, गाजियाबाद, आजमगढ़, रामपुर आदि जिलों में प्रदेशीय प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। प्रतियोगिता में आटोनोमस बाडी जैसे परिषद, बोर्ड, नगर निगम, पंचायत, पुलिस, अध्यापक, सहायक अध्यापक आदि को इन ट्रायल्स में भाग लेने की अनुमति नहीं होगी। केवल पूर्णरूप से सरकारी कर्मचारी ही भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed