{"_id":"68ecd8ba8ebf6bf9050eb221","slug":"district-level-athletics-competition-for-under-19-boys-and-girls-concludes-in-sarahan-na-news-c-178-1-ssml1032-146031-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: छात्र वर्ग में एसडीएवी स्कूल रोहड़ू और छात्रा वर्ग में एमपीएस फागू बना ओवरआल विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: छात्र वर्ग में एसडीएवी स्कूल रोहड़ू और छात्रा वर्ग में एमपीएस फागू बना ओवरआल विजेता
विज्ञापन
सराहन में आयोजित अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं का पुरस्कृत करते मुख्यातिथि। संवाद
एसडीएवी के कनिष्क और खुन्नी स्कूल की संजना के सिर सजा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब
सराहन में अंडर-19 छात्र-छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। सराहन में अंडर-19 छात्र-छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हुआ। समापन समारोह में हिमाचल प्रदेश वन निगम निदेशक गंगा सिंह मेहता बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सराहन के प्रधानाचार्य उत्तम सैन ठाकुर ने टीम समेत मुख्यातिथि का स्वागत किया। जिला शिमला के खेल प्रभारी प्रीतम ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता में जिला शिमला के स्कूलों से 120 खिलाड़ियों ने भाग लिया। छात्र वर्ग में एसडीएवी रोहडू और छात्रा वर्ग में एमपीएस फागू ओवरआल विजेता रहे। छात्र वर्ग में सर्वश्रेष्ठ एथलीट का खिताब एसडीएवी रोहड़ू के कनिष्क ठाकुर और छात्रा वर्ग का खिताब खुन्नी स्कूल की संजना ने हासिल किया। प्रतियोगिता में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सराहन की छात्रा सोम्या ने जैवलिन और डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक जीता। स्नेहा ने 400 मीटर रेस में रजत पदक और शाटपुट में कांस्य पदक प्राप्त किया। पुष्प ने डिस्कस थ्रो में रजत पदक जीता। समारोह विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्यातिथि ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सीएस ठाकुर, शेर सिंह नेगी, दिवान नेगी, सोहन लाल सोनी और दिनेश चौहान मौजूद रहे।