{"_id":"68ee5dd85b9ad05bf5032be8","slug":"district-inter-school-chess-competition-inaugurated-noida-news-c-1-gnd1002-3519224-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जिला इंटर-स्कूल शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जिला इंटर-स्कूल शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- एसडी. विद्या स्कूल, सेक्टर-49 में दो दिवसीय मुकाबलों की हुई शुरुआत
-180 बालक-बालिकाएं ले रहे भाग, अंडर-7 वर्ग में नन्हे मास्टर बने आकर्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। गौतम बुद्ध नगर जिला शतरंज संघ की ओर से आयोजित जिला इंटर-स्कूल शतरंज चैंपियनशिप 2025 का मंगलवार को सेक्टर-49 स्थित द एसडी विद्या स्कूल में शुभारंभ हुआ। खेल विभाग और संघ के संयुक्त तत्वावधान में शुरू हुई इस प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला खेल अधिकारी परवेज अली तथा उत्तर प्रदेश शतरंज संघ के संयुक्त सचिव अतुल निगम की ओर से किया गया।
इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में एनसीआर क्षेत्र के लगभग पहले दिन 180 बालक-बालिकाएं हिस्सा ले रही हैं। पहले दिन अंडर-7, अंडर-11 और अंडर-17 वर्ग के खिलाड़ियों के मुकाबले आयोजित किए गए। नन्हे बच्चों की रणनीतिक चालों और ध्यान केंद्रित खेल ने दर्शकों और निर्णायकों को प्रभावित किया। विशेष रूप से अंडर-7 वर्ग में हुए मुकाबले आकर्षण का केंद्र बने, जहां बच्चों ने अपनी उम्र से कहीं अधिक परिपक्वता और एकाग्रता का प्रदर्शन किया। शारीरिक शिक्षक रंजन ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता का संचालन मुख्य निर्णायक वैभव शर्मा की देखरेख में किया जा रहा है। खेल में एआईसीएफ व फिडेके नवीनतम नियम लागू हैं, तथा प्रत्येक मुकाबले में 20 मिनट + 5 सेकंड इंक्रीमेंट का समय नियंत्रण रखा गया है। प्रधानाचार्या अनु पुरी ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रतियोगिता का समापन और पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन 15 अक्तूबर (बुधवार) को किया जाएगा।