{"_id":"68f0ed365ffe1e800e07bfb3","slug":"district-hospital-ready-for-diwali-25-beds-reserved-noida-news-c-1-gnd1002-3526083-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जिला अस्पताल दिवाली के लिए तैयार, 25 बेड आरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जिला अस्पताल दिवाली के लिए तैयार, 25 बेड आरक्षित
विज्ञापन
- चौथे तल पर बनाया गया विशेष बर्न वार्ड , डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द
नंबर
9266415010 नंबर पर कॉल करें इमरजेंसी वार्ड के लिए
9266415006 पर कॉल करें वरिष्ठ चिकित्सकों से परामर्श के लिए
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। दिवाली पर पटाखों से होने वाली दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए जिला अस्पताल ने खास तैयारियां की हैं। अस्पताल के चौथे फ्लोर पर 15 बेड का विशेष बर्न वार्ड बनाया गया है और गंभीर रूप से झुलसे मरीजों के लिए आईसीयू में 10 बेड आरक्षित रहेंगे। वहीं दिवाली को देखते हुए अस्पताल में सभी डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।
आपात स्थिति से निपटने के लिए अस्पताल प्रबंधन ने मेडिकल टीमों की नियुक्ति कर दी है। इमरजेंसी वार्ड की जिम्मेदारी डॉ. ऋषभ कुमार सिंह, डॉ. राहुल और डॉ. अरविंद अत्री को सौंपी गई है। आईसीयू की निगरानी डॉ. असद करेंगे। वहीं, जिला अस्पताल के साथ ईएसआई और चाइल्ड पीजीआई के डॉक्टर 24 घंटे ऑनलाइन उपलब्ध रहेंगे। कार्यवाहक सीएमएस डॉ. अजय राणा ने बताया कि अगर कोई गंभीर मरीज आता है तो उसको प्राथमिक इलाज के बाद जरूरत पड़ने पर रेफर किया जाएगा। इसके साथ ही दो हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। मरीज इमरजेंसी वार्ड के लिए 9266415010 और वरिष्ठ चिकित्सकों से परामर्श के लिए 9266415006 कॉल कर सकते हैं। अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ, फिजिशियन, वरिष्ठ सर्जन और बाल रोग विशेषज्ञों की 24 घंटे तैनाती सुनिश्चित की गई है। जरूरत पड़ने पर 108 एंबुलेंस सेवा का भी उपयोग कर सकते हैं।