फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   District athletes shine in divisional athletics competition, win 11 medals

Noida News: मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिले के एथलीटों का जलवा, जीते 11 पदक

Sun, 19 Oct 2025 06:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 06:29 PM IST
विज्ञापन
District athletes shine in divisional athletics competition, win 11 medals
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



ग्रेटर नोएडा। मंडल स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गौतमबुद्ध नगर के एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया है। बालक व बालिका वर्ग में पांच एथलीटों ने सात स्वर्ण समेत 11 पदक हासिल किए। प्रतियोगिता के लिए एथलीटों का चयन जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने के आधार पर हुआ था। इसमें छह जिलों के एथलीटों ने भाग लिया।

कोच सोनू ने बताया कि माध्यमिक विद्यालय की ओर से 16 से 18 अक्तूबर तक बुलंदशहर स्थित मुस्लिम इंटर कॉलेज में मंडल स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के पांच खिलाड़ियों ने सात स्वर्ण, तीन रजत व एक कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में ग्रेटर नोएडा के गांधीनगर, इंटर कॉलेज दुजाना की छात्रा एथलीट मोनिका ने अंडर-17 वर्ग में लंबी कूद, 400 मीटर दौड़ व 400 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक और किसान मजदूर इंटर कॉलेज रिठौड़ी की छात्रा मनोरमा भाटी ने अंडर-14 वर्ग में 80 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण, लंबी कूद व 100 मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-19 वर्ग में तन्नू बजरंगी ने 100 मीटर बाधा दौड़ में कांस्य पदक पर कब्जा किया। बालक वर्ग में मीत भाटी ने अंडर-17 वर्ग में 110 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण व लंबी कूद में रजत पदक हासिल किया। आर्यन भाटी ने 400 मीटर दौड़ और 400 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया।

तन्नू के अलावा सभी विजेता एथलीट राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता के लिए एथलीटों का चयन 13 से 14 अक्तूबर तक जेवर के जनता इंटर कॉलेज में माध्यमिक विद्यालय की ओर से जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल करने के आधार पर हुआ था। सभी खिलाड़ी ग्रेटर नोएडा के ओमीक्रॉन तीन स्थित द एथलेटिक्स फ्यूचर अकादमी में कोच मुन्नी नागर से एथलेटिक्स के गुर सीखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed