फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   District Administration recovered 3.90 crores from 7 builders and others

प्रशासन ने 7 बिल्डर समेत अन्य से 3.90 करोड़ वसूले

Wed, 08 Sep 2021 09:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 09:45 PM IST
विज्ञापन
District Administration recovered 3.90 crores from 7 builders and others
ग्रेटर नोएडा। जिला प्रशासन की सदर तहसील की टीम ने बुधवार को 7 बिल्डरों और अन्य फर्म से 3.90 करोड़ रुपये की वसूली की है। उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा), ग्रेनो प्राधिकरण के रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) पर यह कार्रवाई की गई है। तहसील सदर की टीम अन्य बिल्डरों के खिलाफ भी वसूली की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

एसडीएम सदर प्रसून द्विवेदी ने बताया कि यूपी रेरा, ग्रेनो प्राधिकरण, वाहन देय, स्टांप देय, बैंक ऋण के 3.90 करोड़ रुपये वसूले है। यूपी रेरा की आरसी पर अंसल प्रोपट्रीज इंफ्रा लिमिटेड से 80 लाख, पार्श्वनाथ डेवलपर्स लिमिटेड से 10 लाख रुपये, जयदेव बिल्डकॉन इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड से 5 लाख, ग्रीनवे इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड से 33.95 लाख, न्यूटेक प्रमोटर्स से 5 लाख, वर्धमान इंफ्रा रियलटेक से दो लाख रुपये की वसूली की है। ग्रेनो प्राधिकरण की आरसी पर ओमेक्स से 2.25 करोड़ वसूले है। वहीं वाहन कर के 5 लाख, बैंक ऋण के 11 लाख और स्टांप देय के 13.46 लाख रुपये की वसूली की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed