{"_id":"60ad3fbe8ebc3e7c517336cd","slug":"district-administration-ready-for-the-third-wave-of-corona-mewat-news-noi5837230142","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की तीसरी लहर के लिए तैयार रहे जिला प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की तीसरी लहर के लिए तैयार रहे जिला प्रशासन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूंह। केंद्रीय राज्य मंत्री और स्थानीय सांसद राव इंद्रजीत ने मंगलवार को जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के साथ ऑनलाइन बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के इस संकट के समय नूंह जिला प्रशासन ने सराहनीय कार्य किया है। साथ ही उन्हें अब कोरोना की तीसरी लहर के लिए भी तैयार रहना चाहिए।
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि जिला प्रशासन कोरोना की दूसरी लहर को काबू करने में बहुत हद तक कामयाब रहा है। उन्होंने जिले में ऑक्सीजन के उत्पादन और स्टॉक के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान जिला उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने कहा कि नूंह जिले में ऑक्सीजन की समस्या से निजात मिलने वाली है। जिले में ऑक्सीजन का एक प्लांट जून के पहले सप्ताह में शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि 2 दिन पहले ही पीएम केयर्स फंड से जिले को एक ऑक्सीजन प्लांट की सौगात मिली है, जो कि डीआरडीओ के सहयोग से लगाया जाएगा। इसमें हर मिनट 1000 लीटर ऑक्सीजन का उत्पादन होगा। सीएसआर की तरफ से जिले को दो ऑक्सीजन प्लांट और मिलेंगे, जो जल्द ही स्थापित कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि एक प्लांट से हर मिनट 50 लीटर ऑक्सीजन का उत्पादन हो रहा है। उपायुक्त ने बताया कि ऑक्सीजन उत्पादन के साथ-साथ स्टॉक करना भी एक बड़ा लक्ष्य है। ऐसे में जिला प्रशासन लगातार राज्य एवं केंद्र सरकार के संपर्क में है। उम्मीद है कि आने वाले वक्त में ऑक्सीजन टैंक भी जिले को मिल जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग लोगों के साथ मिलकर कोरोना महामारी से लड़ रहे हैं और जल्द ही हम इस पर पूरी तरह काबू पा लेंगे। इस मौके पर सोहना से विधायक संजय सिंह, नूंह विधायक आफताब अहमद और पुन्हाना से विधायक मोहम्मद इलियास ने भी जिला प्रशासन की तारीफ की।