फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   District administration engaged in preparation for Panchayat elections

पंचायत चुनावों की तैयारी में जुटा जिला प्रशासन

Thu, 17 Feb 2022 11:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
District administration engaged in preparation for Panchayat elections
पुन्हाना। नूंह जिला प्रशासन ने पंचायत चुनावों की तैयारियां अपने स्तर पर शुरू कर दी है। राजस्थान के कई जिलों से आई सैकड़ों ईवीएम मशीनों की कई दिनों से कर्मचारी फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) कर रहे हैं। फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) डीसी कार्यालय के अधिकारी मनोज रंगा की निगरानी कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि फिलहाल सैकड़ों ईवीएम मशीन राजस्थान के जोधपुर, भरतपुर, जयपुर आदि जिलों से आई हैं जिनकी एफएलसी की जा रही है। जिसके बाद सभी मशीनों को टैग लगाकर स्ट्रांग रूम में रख दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अब से पहले कुछ मशीनें उत्तर प्रदेश से आई थी जिनकी एफएलसी कराकर उनको चुनाव आयोग के आदेश पर झज्जर और फरीदाबाद भेज दी गई हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उनके पास दो किस्म के मशीन हैं जिनमें कंट्रोल यूनिट और बैलेट यूनिट की मशीन है। 4024 कंट्रोल यूनिट और 3992 बैलेट यूनिट की मशीन है। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग जब भी पंचायतों के चुनावों की घोषणा करेगा, जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है। उन्होंने बताया जिस तरह से उच्च अधिकारियों के आदेश आ रहे हैं इससे तो यही लगता है कि पंचायत चुनाव जल्द होने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed