फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Dispute over Thar, firing on youth in Panchayat

Noida News: थार पर विवाद, पंचायत में युवक पर फायरिंग

Fri, 22 Aug 2025 08:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 08:38 PM IST
विज्ञापन
Dispute over Thar, firing on youth in Panchayat
मौके पर ग्रामीणों ने दो हमलावारो को पकड़ा, पुलिस को सौंपा, पांच आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

यमुना सिटी (संवाद)। जेवर में शुक्रवार को थार गाड़ी पर हुए विवाद के बाद चल रही पंचायत के बीच दिनदहाड़े एक युवक पर आरोपियों ने हवाई फायरिंग कर तमंचे की बट से पीटा। हमले में दूसरे पक्ष के व्यक्ति को चोटें आई हैं। हालांकि, ग्रामीणों ने दो हमलावरों करन सिंह और गौरव सिंह को पकड़ लिया और बाद में पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने इस मामले में दो तमंचों के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

दयानतपुर गांव निवासी गौरव पुत्र राम अवतार सिंह ने बताया कि थार गाड़ी लेने में पैसे को लेकर दो पक्षों में विवाद था। इस मामले में दोनों पक्षों में गांव दयानतपुर में पंचायत हो रही थी। आरोप है कि लगभग साढ़े दस बजे रबूपुरा थाना क्षेत्र के करौली गांव निवासी धर्मेंद्र भाटी व जग्गू भाटी, धर्म भाटी, सौरव व गौरव उर्फ गौरी, गौरव कुमार, अन्नू, फरीदाबाद के नरावली निवासी करन सिंह सहित 10 आरोपियों ने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि दबंगों ने उन पर तमंचे की बट से हमला किया। इसी दौरान तमंचे से फायरिंग भी की गई। शोर सुनकर गौरव के भाई अमन पुत्र ऋषिपाल बचाने के लिए मौके पर पहुंचे। आरोपियों ने उन पर भी तमंचे की बट से हमला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed