Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Dispute in village Balhera, stones and sticks were used

Noida News: गांव बलहेड़ा में विवाद, चले पत्थर और डंडे

Tue, 14 Oct 2025 12:26 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Tue, 14 Oct 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Dispute in village Balhera, stones and sticks were used
.टूटा हुआ कार का शिशा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


घरौंडा। बलहेड़ा गांव में सोमवार सुबह विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। पड़ोसियों के बीच गाली-गलौज से बात इतनी बिगड़ी कि लाठी डंडे और ईंट-पत्थर तक चलने लगे। एक पक्ष के आठ लोग घायल हो गए। पुलिस पहुंचने पर स्थिति काबू में आई। विवाद के दौरान पांच राउंड फायरिंग का भी आरोप है। हालांकि पुलिस को मौके से कोई खोल बरामद नहीं हुआ। शिकायत के आधार पर घरौंडा थाना पुलिस ने दूसरे पक्ष के करनाल और पानीपत निवासी 16 लोगों को नामजद करते हुए 20 अज्ञात सहित 36 के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में गांव बलहेड़ा निवासी सलीम ने बताया कि सोमवार को वे अपने घर में काम कर रहे थे। सुबह करीब 11 बजे उनके पड़ोसी हारून, फारूक, सादा, साहिल और शाहरुख आए और गाली-गलौज करने लगे। पड़ोस के लोगों के समझाने पर वे चले गए। कुछ समय बाद आरोपी अपने करीब 30 अन्य साथियों के साथ 6-7 गाड़ियों में पहुंचे और डंडों व ईंट-पत्थर से हमला बोल दिया। उनके भाई सादिक अली ने 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। करीब 25 मिनट में पुलिस पहुंची तो आरोपी भाग गए। हमले में उन्हें, भाई तालीम, सलीम, वाजिद अली, तारीप, शहजाद की पत्नी हुसन, साजिद अली और सावेज घायल हुए हैं। अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन


लोगों ने तोड़े गाड़ियों के शीशे
वारदात के बाद हमलावर मौके से भागने लगे तो सतर्क ग्रामीणों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने उनकी दो गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। गांव बलहेड़ा निवासी हारून, फारूक, सादा, साहिल और शाहरुख, पानीपत के गांव बापौली निवासी कयूम, सरवर, आजम, मुबारक, समीर और दिलशाद व गांव गढ़ी बेशक निवासी अफसरून, परवेज उर्फ मोजु, शावेज, मुसारिक उर्फ झोटा, रिहान व 15 से 20 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



गांव में तनाव का माहौल

घटना के बाद बल्हेड़ा गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है। हमलावरों की पहचान की जा रही है। घरौंडा थाना के प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया है। आरोपी पक्ष के दो लोगों को हिरासत में लिया है। फायरिंग की अभी पुष्टि नहीं है। जांच में मौके से कारतूस के खोल नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed