{"_id":"6aca44e0f38c33897b05ca08","slug":"dishita-and-daksh-win-bronze-at-cbse-national-lawn-tennis-noida-news-c-23-1-lko1064-108765-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सीबीएसई राष्ट्रीय लॉन टेनिस में दिशिता और दक्ष को कांस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सीबीएसई राष्ट्रीय लॉन टेनिस में दिशिता और दक्ष को कांस्य
विज्ञापन
फोटो --
- अंडर-19 मिश्रित युगल स्पर्धा में नॉर्थ जोन-1 का प्रतिनिधित्व कर हासिल की उपलब्धि, दोनों स्कूलों में खुशी का माहौल
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के दो निजी स्कूलों के खिलाड़ियों ने सीबीएसई राष्ट्रीय बालक एवं बालिका लॉन टेनिस चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। ग्रेटर नोएडा की दिशिता धामट और नोएडा के दक्ष झा ने अंडर-19 मिश्रित युगल स्पर्धा में नॉर्थ जोन-1 का प्रतिनिधित्व करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया।
हरियाणा के रोहतक स्थित दयावती मोदी अकादमी में चार से नौ अक्तूबर तक आयोजित इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप में विभिन्न जोन के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने खेल कौशल और तालमेल का प्रदर्शन किया। अंडर-19 मिश्रित युगल स्पर्धा में दिशिता और दक्ष ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।
दिशिता धामट ग्रेटर नोएडा के स्वर्ण नगरी स्थित जेपी पब्लिक स्कूल की छात्रा हैं, जबकि दक्ष झा नोएडा के सेक्टर-126 स्थित लोटस वैली इंटरनेशनल स्कूल के छात्र हैं। दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि से उनके स्कूलों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
जेपी पब्लिक स्कूल के लॉन टेनिस कोच सचिन कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पदक जीतना खिलाड़ियों की मेहनत और खेल के प्रति समर्पण को दर्शाता है। ऐसी उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में आगे बढ़ने और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करती हैं।