फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Disgruntled driver hanged himself after losing his wife

Noida News: पत्नी से दुखी चालक ने फंदा लगाया

Mon, 13 Oct 2025 12:39 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Mon, 13 Oct 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Disgruntled driver hanged himself after losing his wife
सुशील। फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। थाना छछरौली क्षेत्र के गांव ललहाड़ी कलां से शनिवार सुबह से लापता सुशील कुमार (46) का शव रविवार सुबह गांव खानुवाला में सोम नदी किनारे पेड़ पर परने से लटका मिला। सुशील ने सुसाइड में मौत का कारण पत्नी को बताया। मृतक के भाई गुलशन की तहरीर के आधार पर सुशील की पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
गुलशन ने तहरीर में बताया कि उनका छोटा भाई सुशील ड्राइवर था। वह अपनी गाड़ी से निजी स्कूल के बच्चों को घर से स्कूल से ले जाता था। इसके बाद शाम के समय अंडे की रेहड़ी लगाता था।
विज्ञापन

सुशील की शादी 15 साल पहले परमजीत कौर से हुई थी, पर उसके पास कोई औलाद नहीं थी। उसने साली की बेटी को गोद लिया था। कुछ समय से सुशील को उसकी पत्नी परेशान कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुलशन ने आरोप लगाया कि सुशील की पत्नी गांव के युवकों से फोन पर बात करती थी। सुशील ने ऐसा करने से मना कर समझाया था कि वह जिन युवकों से बात कर रही है, वह सही नहीं है। सुशील के मना करने पर भी उसकी पत्नी ने गांव के युवकों से बात करनी जारी रखी। इस बात पर सुशील व उसकी पत्नी के बीच झगड़ा होने लगा था।
इस बारे में सुशील ने उसे (गुलशन) भी बताया था। तब परिवार व रिश्तेदारों ने भी सुशील की पत्नी को समझाया कि इस तरह बाहरी लोगों से फोन पर बात करना ठीक नहीं।
इसके बाद भी भी सुशील की पत्नी ने बात नहीं मानी। इससे सुशील मानसिक परेशान रहने लगा। सुशील ने उसे बताया था कि उसकी पत्नी हर समय ताने देती थी कि तू मरता क्यों नहीं, तेरे जैसे को तो सुसाइड कर लेनी चाहिए।
इन्हीं बातों से सुशील आहत हो चुका था। सुशील शनिवार की स्कूल की छुट्टी होने से काम पर नहीं गया था, पर सुबह वह बाइक लेकर घर पर किसी को बिना कुछ बताए निकल गया। रात तक वह घर नहीं लौटा। इस बारे में उसकी पत्नी ने किसी को कुछ बताया। रविवार सुबह सुशील का शव गांव खानूवाला में सोम नदी के किनारे पेड़ पर परने के फंदे लटके होने का पता चला। उसकी बाइक पास में खड़ी थी। साथ ही उसका सुसाइड नोट भी बरामद हुआ।
सुसाइड नोट में ये लिखा
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए सुसाइड नोट में लिखा है कि मैं सुशील कुमार बयान करता हूं कि मेरी मौत का कारण मेरी पत्नी है। इसी बात के बीच तीन मोबाइल नंबर लिखे हैं। इन तीनों नंबरों की कॉल चेक करी जाए, यह भी लिखा है।

मृतक के बड़े भाई गुलशन की तहरीर के आधार पर सुशील की पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले में जांच जारी है। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - रोहताश, प्रभारी, थाना छछरौली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed