फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Discussion on Self-reliant India program held in Kinnaur

Noida News: किन्नौर में आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम पर हुआ मंथन

Tue, 14 Oct 2025 11:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Discussion on Self-reliant India program held in Kinnaur
किन्नौर भाजपा की बैठक में उप​स्थित पदा​धिकारी और सदस्य। स्रोत : भाजपा
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर भाजपा की बैठक मंगलवार को जिला अध्यक्ष यशवंत नेगी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में यशवंत नेगी ने प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार सभी मोर्चों की कार्यकारिणी की घोषणा की। इसके बाद सहप्रभारी विजय कुमार ने नवघोषित पदाधिकारियों को उनके कार्य दायित्वों की जानकारी दी। बैठक में किन्नौर भाजपा नेता सूरत नेगी ने कार्यकर्ताओं को आगामी पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया। प्रभारी भीम सैन शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से स्वदेशी अपनाने और संगठन में एकजुटता बनाए रखने का संदेश दिया। बैठक के दौरान संगठन को मजबूत करने, जमीनी स्तर पर केंद्र सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने, कांग्रेस सरकार की नाकामियों और स्थानीय मुद्दों को उजागर कर संवाद बढ़ाने के लिए ठोस रणनीति पर भी चर्चा की गई। बैठक में आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम के जिला प्रभारी भीम सैन शर्मा, सह प्रभारी विजय परमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed