{"_id":"68b303ebc19e66752802368e","slug":"discussion-on-empowerment-of-adults-noida-news-c-1-gnd1002-3345752-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ऑटिज्म विकार वाले वयस्कों के सशक्तिकरण पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ऑटिज्म विकार वाले वयस्कों के सशक्तिकरण पर चर्चा
विज्ञापन
नोएडा। ऑटिज्म स्पेक्ट्रम विकार वाले वयस्कों के लिए सकारात्मक व्यवहार समर्थन विषय पर दो दिवसीय का राष्ट्रीय स्तर कार्यक्रम एमिटी विवि में किया गया। इस कार्यक्रम में दिल्ली, यूपी, आंध्र प्रदेश, राजस्थान आदि राज्यों से लगभग 235 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ रिहेबिलिटेशन साइंसेस द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसका शुभारंभ विवि के एडिशनल प्रो. वाइस चांसलर डॉ. संजीव बंसल, एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ रिहेबिलिटेशन साइंसेस के वरिष्ठ निदेशक डॉ. एस के श्रीवास्तव और निदेशक डॉ. जयंती पुजारी ने किया। डॉ. संजीव बंसल ने कहा कि आप सभी प्रतिभागी जीवन में बेहतरीन कार्य कर रहे है और सच्चे मायनों में आप सभी एक बराबर है का संदेश फैला रहे है। डॉ. बंसल ने कहा कि यह कार्यक्रम महत्वपूर्ण है और इससे ऑटिज्म स्पेक्ट्रम विकार से पीड़ित लोगों के सशक्तिकरण में मदद मिलेगी। ब्यूरो