{"_id":"69de65e3374de05aae019b15","slug":"discussion-on-development-works-at-the-annual-meeting-noida-news-c-1-noi1095-4164436-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: वार्षिक बैठक में विकास कार्यों पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: वार्षिक बैठक में विकास कार्यों पर चर्चा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वार्षिक बैठक में विकास कार्यों पर चर्चा
नोएडा। सेक्टर-52 स्थित अरावली में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की वार्षिक सामान्य बैठक आयोजित की गई, इसमें बड़ी संख्या में निवासियों ने भाग लिया। बैठक में बीते वर्ष का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया और किए गए विकास कार्यों की जानकारी साझा की गई।
साथ ही आगामी वर्ष की कार्ययोजना पर भी चर्चा कर उसे अंतिम रूप दिया गया। बैठक शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई, जिसमें बिजली, सड़क, पानी समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर बिंदुवार विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित लोगों द्वारा उठाए गए सवालों का मौके पर ही समाधान किया गया, जिससे अधिकांश निवासी संतुष्ट नजर आए। अध्यक्ष ओपी यादव ने कहा कि संस्था सेवा, समर्पण और संघर्ष के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी क्षेत्र के विकास और निवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। ब्यूरो