फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Disaster on the road due to rain and storm of 45 minutes

45 मिनट की आंधी-बारिश से सड़क पर आफत

Sun, 17 Oct 2021 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Disaster on the road due to rain and storm of 45 minutes
बसई गांव में बिजली गिरने से टूटा मकान। अमर उजाला
नोएडा। जिले में रविवार दोपहर 45 मिनट की आंधी-बारिश लोगों के लिए आफत बनकर आई। सेक्टर-70 स्थित गांव बसई में एक मकान पर बिजली गिरने से मां-बेटा घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, सेक्टर-122 और सेक्टर-50 में पेड़ टूटकर गिरने से कई कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। सड़कों पर जलभराव होने से कई जगह लोगों को अवकाश का दिन होने के बावजूद जाम से परेशान होना पड़ा। साथ ही, पर्थला के पास चल रहे निर्माण कार्य की बैरिकेडिंग भी गिर गई। इससे वाहनों की रफ्तार थम गई। घने बादलों के कारण चालकों को दिन में ही लाइट जलाकर वाहन चलाने पड़े। हालांकि, राहत की बात यह रही कि शनिवार को रेड जोन में आए जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक सुधरकर ऑरेंज जोन में पहुंच गया।
विज्ञापन

बिजली गिरने से मकान गिरा, मां बेटे घायल
बिजली गिरने से बसई गांव में एक मंजिला मकान ढहने से मां-बेटा घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, मूलरूप से आजमगढ़ निवासी विनोद बसई गांव में रहते हैं। घर में उनकी पत्नी प्रेमवती और तीन साल का बेटा कान्हा थे। दोपहर में तेज बारिश के दौरान घर पर बिजली गिर गई। इससे मकान ढह गया और मां-बेटा मलबे में दब गए। आसपास के लोग और पुलिस ने दोनों को बाहर निकालकर कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। एसीपी अब्दुल कादिर ने बताया कि दोनों की हालत में सुधार है। बेटे को हल्की चोटें आई हैं।
विज्ञापन

पर्थला पर गिरे बैरियर, ट्रक हुआ खराब
बारिश के दौरान पर्थला गोलचक्कर के पास ओवरब्रिज निर्माण के कारण सड़क पर लगे कई बैरियर गिरने से यातायात अव्यवस्थित हो गया। सर्विस रोड की चौड़ाई कम हो गई। ऐसे में जाम की स्थिति बन गई। सड़क किनारे पानी भरने से भी दिक्कतें हुई। सेक्टर-62 मेट्रो स्टेशन के नीचे ट्रक के खराब होने से वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। इसी तरह उद्योग मार्ग, ममूरा, सेक्टर-60 अंडरपास, डीएनएडी लूप, महामाया के पास कहीं जलभराव तो कहीं वाहनों के खराब होने से यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। ट्रैफिक पुलिस ने सोशल मीडिया पर लोगों को बैरियर गिरने व ट्रक खराब होने की जानकारी भी दी। शाम को भी कई स्थानों पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई सेक्टरों व गांवों की बिजली गुल
नोएडा के एक दर्जन गांवों व सेक्टरों में बिजली बाधित हो गई। बसई गांव में बिजली गिरने के बाद एहतियातन आपूर्ति बंद कर दी गई थी। चौड़ा, मोरना, ममूरा, गढ़ी चौखंडी, सर्फाबाद आदि गांवों में कटौती से लोगों को परेशानी हुई। वहीं, सेक्टर-12, 22, 33, 34, 37, 55, 62, आदि सेक्टरों में भी बिजली गुल रही। बारिश बंद होने के बाद में आपूर्ति शुरू की गई।
कारों पर टूटकर गिरे पेड़
आंधी के कारण सेक्टर-122 और सेक्टर-50 की स्टेलर किंग्स सोसाइटी में पेड़ टूटकर गिरने से कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। नोफा के अध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि आंधी-बारिश के कारण पेड़ टूटकर गिरने से सेक्टर-50 में एक कार, जबकि सेक्टर-122 में पेड़ टूटने से तीन कारें क्षतिग्रस्त हो गईं।

यमुना एक्सप्रेसवे पर फास्टैग फेल, जेवर टोल पर फंसे चालक
जेवर (संवाद)। यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते मथुरा-वृंदावन छुट्टी के दिन घूमने जाने वालों को जेवर टोल पर फास्टैग व्यवस्था फेल होने व बारिश के कारण जाम से दिक्कत का सामना करना पड़ा। सुबह आठ बजे से ही दिल्ली-एनसीआर की तरफ से जाने वाले वाहनों की टोल पर लंबी लाइनें लग गईं जो दोपहर तक बढ़ती चली गई। दोपहर बाद टोल कर्मचारियों की कड़ी मेहनत के बाद जाम से राहत मिली। फास्टैग लाइन में वाहनों के लगातार निकलने से व्यवस्था धराशायी हो गई। ऐसे में नकदी की लाइनों में वाहनों का दबाव बढ़ गया। टोल प्रशासन ने बताया कि हर रविवार को एक साथ बड़ी संख्या में टोल पर पहुंचने वाले वाहनों के कारण दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed