{"_id":"66670d1b4e1ff8d3a90a0145","slug":"disabled-cricketer-will-be-seen-catching-catches-by-jumping-from-wheelchair-grnoida-news-c-23-1-gnd1003-33113-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: व्हीलचेयर से जंप कर कैच पकड़ते नजर आएंगे दिव्यांग क्रिकेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: व्हीलचेयर से जंप कर कैच पकड़ते नजर आएंगे दिव्यांग क्रिकेटर
विज्ञापन
फोटो --
व्हीलचेयर से जंप कर कैच पकड़ते नजर आएंगे दिव्यांग क्रिकेटर
- भारत-श्रीलंका का पहला मैच आज, आयोजक व कप्तानों ने की प्रेसवार्ता
- 20 कदम की पिच पर 50 मीटर की बाउंड्री पार लगाएंगे चौके-छक्के
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यूएसए और वेस्टइंडीज में टी-20 वर्ल्ड कप के बीच ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत और श्रीलंका के बीच व्हील चेयर क्रिकेट शृंखला का मंगलवार से आगाज होगा। रात सात बजे से खेली जाने वाली पांच टी-20 मैचों की शृंखला में दोनोें देशों के दिव्यांग क्रिकेटर व्हीलचेयर से ही जंप कर कैच पकड़ते, चौके-छक्के लगाते, बॉलिंग व क्षेत्ररक्षण करते नजर आएंगे।
व्हीलचेयर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने कहा कि 11-16 जून के बीच एपीएल अपोलो टी-20 ट्राफी के मैच खेले जाएंगे। 15 जून को कोई मैच नहीं होगा। मैच देखने के लिए कोई शुल्क या टिकट नहीं रखा गया है। बल्कि अगर कोई शिक्षण संस्थान छात्रों को मैच देखने भेजना चाहता है, तो छात्रों के आने-जाने के लिए निशुल्क बस का प्रबंध किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के अधिकांश नियम इस प्रतियोगिता में भी अपनाए जाएंगे। दिव्यांग क्रिकेटर एक्टिव व्हील चेयर का प्रयोग करते हैं। इस व्हील चेयर का आयात ताइवान और चीन से होता है और कीमत 25 से 40 हजार पड़ती है। पिच 22 कदम की और बाउंड्री 45-50 मीटर की होगी। व्हील चेयर पर होने के बावजूद क्रिकेट बेहतरीन क्रिकेट खेलते हैं। डिफरेंटली क्रिकेट काउंसिल ऑफ इंडिया (डीसीसीआई) के सचिव रवि चौहान ने कहा कि पांच मैचों की पहली बार शृंखला खेलने श्रीलंका भारत आई है। भविष्य में एशिया और विश्वकप भी कराने की योजना है। इसके बाद भारत की टीम भी श्रीलंका शृंखला खेलने जाएगी। कॉरपोरेट कम्युनिकेशन अफेयर कम्यूनिकेशन के चेयरमैन राजेश भारद्वाज ने कहा देश भर से लोग क्रिकेटरों को प्रोत्साहित करने के लिए आगे आ रहे हैं।
-- --
राहुल तेवतिया समेत अन्य क्रिकेटर पहुंचेंगे
आयोजकों का कहना है कि मंगलवार को पांच मैचों की शृंखला के उद्घाटन मुकाबले में क्रिकेटर राहुल तेवतिया समेत कुछ अन्य क्रिकेटर व हस्तियों के पहुंचने की उम्मीद है। श्रीलंका टीम के कोच मंजू राज्यपक्षे और कप्तान तुशिता महेंद्रा ने भारत में दिव्यांग क्रिकेटरों को दी जाने वाली सुविधाओं और व्यवस्था की प्रशंसा की। भारतीय कप्तान सोमजीत ने कहा कि उनकी टीम बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रतिबद्ध है।