{"_id":"692c57321483e2f1ff011f3a","slug":"dirty-drain-water-filled-in-the-green-belt-grnoida-news-c-23-1-lko1064-81805-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ग्रीन बेल्ट में भरा नाले का गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ग्रीन बेल्ट में भरा नाले का गंदा पानी
विज्ञापन
फोटो --
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर परी चौक से नोएडा की ओर जाने वाले मार्ग पर एनपीएक्स चौकी के समीप सेक्टर-155 के पास ग्रीन बेल्ट क्षेत्र इन दिनों बदहाल स्थिति से गुजर रहा है। लंबे समय से नाले की सफाई नहीं होने के कारण गंदा पानी लगातार ग्रीन बेल्ट में भर रहा है। जिससे इलाके में भारी गंदगी फैल गई है। सीवर का पानी भरने से पेड़-पौधे भी सूखने लगे हैं। हरियाली पूरी तरह प्रभावित हो रही है। कई पेड़-पौधे सड़ने लगे हैं और सूखने की कगार पर पहुंच चुके हैं। स्थानीय निवासी अंकित का कहना है की समस्या कई दिनों से बनी हुई है। इस संबंध में नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों से भी शिकायत की गई लेकिन किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं की गई। गंदा पानी जमा होने से न सिर्फ बदबू फैल रही है बल्कि मच्छरों और बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। लोग भी यहां से गुजरने से कतराते हैं। लोगों ने प्राधिकरण से जल्द से जल्द नाले की सफाई करवाने और ग्रीन बेल्ट को ठीक कराने की मांग की हैं।