फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Directorate General of Civil Aviation approved the construction of the airport

नागर विमानन महानिदेशालय ने दी एयरपोर्ट निर्माण को मंजूरी

Sun, 21 Nov 2021 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Directorate General of Civil Aviation approved the construction of the airport
ग्रेटर नोएडा। नागर विमानन महानिदेशालय ने भी नोएडा एयरपोर्ट के निर्माण को मंजूरी दे दी है। महानिदेशालय के अधिकारियों की टीम ने 9 नवंबर को जेवर में एयरपोर्ट की साइट पर जाकर निरीक्षण किया था। टीम ने इस दौरान नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नियाल) के दफ्तर पर पहुंचकर नोडल अधिकारी शैलेंद्र भाटिया से मुलाकात कर भूमि अधिग्रहण संबंधित पत्रों आदि की भी जांच की थी।
विज्ञापन

नियाल के नोडल अधिकारी शैलेंद्र भाटिया ने बताया कि एयरपोर्ट निर्माण के लिए नागर विमानन महानिदेशालय ने हरी झंडी दी है। प्रधानमंत्री के शिलान्यास करने आने से पूर्व एयरपोर्ट के निर्माण की एक और कदम बढ़ गया है। अब शिलान्यास के बाद तुरंत एयरपोर्ट के निर्माण का काम विकासकर्ता कंपनी तेजी से शुरू कर सकेगी। फिलहाल साइट पर समतलीकरण और चहारदीवारी का निर्माण चल रहा है। शिलान्यास के बाद कई काम एक साथ शुरू हो सकेंगे।
विज्ञापन

दिसंबर मेें फिर नोएडा आ सकते हैं प्रधानमंत्री
यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर-28 में मेडिकल डिवाइस पार्क की भी आधारशिला रखी जानी है। मेडिकल डिवाइस पार्क 350 एकड़ में प्रस्तावित है। पहले चरण में 90 एकड़ में पार्क विकसित किया जाना है। पार्क में चिकित्सा संबंधित उपकरण निर्माण करने वाली कंपनियां इकाइयां लगाएंगी। अगले माह की इसकी भूखंड योजना निकाली जानी है। सूत्रों का कहना है कि दिसंबर में मेडिकल डिवाइस पार्क की आधारशिला रखने के लिए केंद्र से सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि दिसंबर में फिर से प्रधानमंत्री ग्रेटर नोएडा आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed