फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Director of Skyhigh Infra Project arrested for land grab

जमीन हड़पने में स्काईहाई इंफ्रा प्रोजेक्ट का निदेशक गिरफ्तार

Sun, 02 Jan 2022 01:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Director of Skyhigh Infra Project arrested for land grab
नई दिल्ली। आर्थिक अपराध शाखा ने पोस्ट डेटेड चेक देकर गाजियाबाद के डासना इलाके के बम्हैटा में करोड़ों की जमीन हड़पने के आरोप में स्काईहाई इंफ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक को गिरफ्तार किया है। गाजियाबाद से गिरफ्तार किए गए आरोप की पहचान गोमती नगर लखनऊ निवासी अनिल गोयल (60) के रूप में हुई है। आरोपी की कंपनी ने जमीन पर आवासीय परियोजना का निर्माण कार्य शुरू कर दिया था। कंपनी के दिए 16 करोड़ के चेक बाउंस होने के बाद शिकायतकर्ता कंपनी ने इसकी शिकायत की थी।
विज्ञापन

आर्थिक अपराध शाखा की संयुक्त आयुक्त छाया शर्मा ने बताया कि वर्ष 2019 में शिकायतकर्ता कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि वीर सिंह पुंडिर ने शाखा में फर्जीवाड़े की शिकायत की थी। शिकायत के मुताबिक स्काईहाई इंफ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड ने गाजियाबाद जिले के डासना स्थित बम्हैटा गांव की 22,113 वर्ग मीटर जमीन खरीदने का सौदा किया था। कंपनी ने उक्त जमीन पर मरीना सूइट नाम से आवासीय परियोजना विकसित करने की स्कीम बनाई। शिकायतकर्ता कंपनी ने आरोपी कंपनी के पक्ष में 2015 में जमीन के पहले हिस्से की सेल डीड कर दी। पूरी रकम देने के बाद आरोपी कंपनी के पक्ष में फाइनल सेल डीड की जानी थी।
विज्ञापन

आरोपी कंपनी के डायरेक्टर अनिल गोयल ने शिकायतकर्ता कंपनी से संपर्क कर पोस्ट डेटेड चेक के आधार पर अपनी कंपनी के पक्ष में जमीन की फाइनल सेल डीड करने के लिए कहा। आरोपी कंपनी ने भरोसा दिया कि सेल डीड में जिन चेकों का जिक्र किया गया है, उन सभी को तय तारीखों में भुनाया जा सकेगा। इस पर विश्वास करते हुए 2018 में शिकायतकर्ता कंपनी ने फाइनल सेल डीड कर दी। कंपनी को 36 चेक दिए गए। लेकिन 16 करोड़ रुपये के 27 चेक बाउंस हो गए। आरोपी कंपनी को भूमि का कब्जा दिया जा चुका था। इसलिए शिकायतकर्ता कंपनी ने आर्थिक अपराध शाखा में शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मामले की जांच के दौरान सभी साक्ष्य कब्जे में करने के बाद शुक्रवार को आरोपी कंपनी के निदेशक अनिल गोयल को मरीना सूूइट, एनएच 24 गाजियाबाद यूपी स्थित उसके कार्यालय से गिरफ्तार कर लिया गया। जांच में पता चला कि अनिल 1976 में लखनऊ से 11वीं पास करने के बाद अपने परिवार का बिजली का कारोबार करने लगा। 1988 से वह कंस्ट्रक्शन के काम में जुड़ गया। उसने 1993 से 97 तक लखनऊ में गोमती प्लाजा कामर्शियल परियोजना को पूरा किया। इसे ज्यादातर खरीदारों को बेचा गया। इसी काम को देखते हुए शिकायतकर्ता कंपनी ने उस पर विश्वास किया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed