फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Director General of Police visits Malab School

पुलिस महानिदेशक ने मालब स्कूल किया दौरा

Mon, 15 Feb 2021 10:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
Director General of Police visits Malab School
पुलिस महानिदेशक ने मालब स्कूल किया दौरा
विज्ञापन

नूंह। हरियाणा पुलिस के महानिदेशक डॉ. हनीफ कुरैशी ने सोमवार को गांव मालब स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में पुस्तकालय को विकसित करने के लिए बेसिक इन्फ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने स्कूल को गोद लेेने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने बच्चों को वार्षिक परीक्षा परिणाम बेहतर अंक लाने की सीख दी।

उन्होंने कहा कि इस तकनीकी युग में विद्यार्थियों को अधिक संख्या में विज्ञान तथा तकनीकी शिक्षा ग्रहण करना चाहिए, ताकि वे इंजीनियरिंग, मेडिकल आदि क्षेत्रों में भविष्य बना सकें। इस अवसर पर उनके साथ नूंह जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी महावीर प्रसाद शर्मा ने स्कूल में सुविधाओं को आपूर्ति कराने का आश्वासन दिया। वहीं, जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश गोरिया ने जिले के सभी विद्यालयों में मासिक टेस्ट और अधिक से अधिक लेखन कार्य करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed