फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Directional sign removed for the sake of an advertisement

Noida News: विज्ञापन के चक्कर में हटाया दिशा-सूचक बोर्ड, हादसे का खतरा

Sat, 26 Sep 2026 06:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 06:35 PM IST
विज्ञापन
Directional sign removed for the sake of an advertisement
नोएडा के सेक्टर-105 में नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से उतरने वाले सर्विस रोड पर नहीं लगा उतर
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के एग्जिट पर नहीं है साइन बोर्ड
विज्ञापन

अचानक ब्रेक लगाने को मजबूर होते हैं वाहन चालक
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। नोएडा की तरफ से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के पहले एग्जिट पर दिशा-सूचक बोर्ड नहीं होने से हादसे का खतरा बना है। आरडब्ल्यूए ने नोएडा प्राधिकरण से यहां दिशा सूचक बोर्ड लगाने की मांग की है।
सेक्टर-105, 108, 82, एटीएस हैमलेट, गेझा और भंगेल समेत आसपास के क्षेत्रों में जाने वाले एग्जिट पर विज्ञापन लगाने के चक्कर में दिशा-सूचक बोर्ड हटा दिया गया। इस कारण बाहर से आने वाले चालकों को एग्जिट का पता नहीं चल पाता और वे अंतिम समय में अचानक ब्रेक लगाने या वाहन मोड़ने को मजबूर होते हैं। पहले सेक्टर-105 और सेक्टर-108 की ओर जाने के लिए दिशा-सूचक बोर्ड लगा था।
विज्ञापन

नोएडा के सेक्टर-105 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दिव्य कृष्णात्रेय ने नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक एके अरोड़ा से यहां रिफ्लेक्टिव दिशा-सूचक बोर्ड लगाने की मांग की है। साथ ही सार्वजनिक संपत्तियों पर अवैध विज्ञापन लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed