{"_id":"6ac7b713eb3e00f167028f4b","slug":"didi-rithambara-kumar-swami-maharaj-gyananand-ji-maharaj-grnoida-news-c-1-noi1095-4811763-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: श्रीमद्भागवत कथा में पहुंचे दीदी ऋतंभरा, कुमार स्वामी महाराज, ज्ञानानंद जैसे बड़े संत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: श्रीमद्भागवत कथा में पहुंचे दीदी ऋतंभरा, कुमार स्वामी महाराज, ज्ञानानंद जैसे बड़े संत
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-33 स्थित शिल्प हाट के पास हेलीपैड ग्राउंड में भारत विकास परिषद की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन बृहस्पतिवार को कई बड़े संत पहुंचे। इनमें दीदी ऋतंभरा, कुमार स्वामी महाराज, ज्ञानानंद जी महाराज, वृंदावन के भगवताचार्य नेत्रपाल और सतपाल ब्रह्मचारी महाराज शामिल हैं।
कथा में रास पंचाध्यायी, गोपी-उद्धव संवाद और रुक्मिणी विवाह के प्रसंग सुनाए गए। कथा व्यास मृदुल कांत शास्त्री ने पितृ पक्ष में भागवत कथा श्रवण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भक्ति, संस्कार और सदाचार का संदेश दिया।
मुख्य अतिथि गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर और उप मुख्य अतिथि आरएसएस के सहकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल समेत अन्य अतिथि मौजूद रहे। अतिथियों ने कथा व्यास का माल्यार्पण कर और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में परिषद के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।