फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Dictatorship prevails in the old age home, even the police are not allowed inside: State Women's Commission

वृद्ध आश्रम में तानाशाही चल रही, पुलिस को भी अंदर नहीं जाने देते : राज्य महिला आयोग

Fri, 04 Jul 2025 09:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 09:37 PM IST
विज्ञापन
Dictatorship prevails in the old age home, even the police are not allowed inside: State Women's Commission
आनंद निकेतन वृद्धा आश्रम पहुंचीं आयोग की अध्यक्ष बबिता नागर, डेढ़ घंटे तक रुकी रहीं
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-55 स्थित आनंद निकेतन वृद्धा आश्रम में शुक्रवार को जांच के लिए राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता नागर पहुंचीं। वह करीब डेढ़ घंटे तक आश्रम में रुकीं। उन्होंने कहा कि यहां पर तानाशाही चल रही है। पुलिस तक को अंदर नहीं जाने दिया जाता है। यह बहुत संवेदनशील मामला है। इसकी निष्पक्ष जांच की जा रही है।
उन्होंने बताया कि मेरे आने के बारे में सबको पता था, इसलिए आश्रम की पूरी कमेटी आ गई, जबकि पहले एक महिला आश्रम चला रही थी। पूछने पर बताया गया कि यहां पर पैसे लेकर बुजुर्गों को रखा जाता है। उन्होंने कहा, ‘मैं यह जरूर कह सकती हूं कि जो पैसे वाले लोग हैं, उनके हॉस्टल होते हैं, जहां पैसा भी लेते हैं और उनको रखते भी हैं। जहां वे अपनी खुशी के लिए रहते हैं। ऐसे बुजुर्गों के बच्चे विदेश में रहते हैं।’
विज्ञापन

उन्होंने यहां रह रहे बुजुर्गों के परिजनों से बात की। आश्रम परिसर, कैंटीन और स्टाफ व्यवस्था की भी बारीकी से जायजा लिया। इस अवसर पर यूपी राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला, सिटी मजिस्ट्रेट विवेक भदौरिया, जिला समाज कल्याण अधिकारी सतीश कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी मनोज कुमार पुष्कर, महिला थाना अध्यक्ष संदीपा चौधरी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे ठीक स्थिति में तो मां-बाप को साथ ले जाना पड़ेगा
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि आश्रम में रह रहे बुजुर्गों के बच्चों को बुलाया जाएगा। अगर बच्चे ठीक स्थिति में है और वे मां-बाप को रख सकते हैं तो उन्हें लेकर जाना पड़ेगा। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले आश्रम में बुजुर्ग महिला को बंधक बनाने का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ था। राज्य महिला आयोग ने वीडियो का संज्ञान लेकर कार्रवाई तेज की। उसके अगले दिन समाज कल्याण विभाग की पर्यवेक्षक नित्या द्विवेदी भी जांच के लिए पहुंची थीं।

----
गर्भवतियों की गोदभराई में लिया हिस्सा
नोएडा। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने आंगनबाड़ी केंद्र छलेरा में गर्भवतियों की गोदभराई की रस्म पूरी की। वह अन्नप्राशन और बेबी किट वितरण कार्यक्रम में भी शामिल हुईं। उन्होंने वीएचएसएनडी सत्र (विलेज हेल्थ सैनिटेशन एंड न्यूट्रिशन) में हिस्सा लिया। इसके बाद अपना घर आश्रम, जिला महिला बंदी गृह का निरीक्षण भी किया। उन्होंने सभी सुविधाएं सुदृढ़, सुरक्षित और संवेदनशील रूप से संचालित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed